Throwback: जब सारा अली खान ने इंटरव्यू में खोल दिया था सैफ और अमृता का राज़

सारा अली खान इन दिनों क्वारेंटाइन हैं और अपने घर में अपना वक्त बिता रही हैं। हाल ही में वो बनारस की गलियों में भी घूमती हुई दिखी थीं जहां उन्होंने गंगा आरती भी की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सारा अली खान घर पर ही रहने को मजबूर हैं। सारा अली खान ने जिस तरह से अपनी फिल्मों में काम किया है उस तरह से देखें तो अब ये कहा जा सकता है कि वो स्टार किड नहीं बल्कि स्टारडम स्टेटस अपना चुकी हैं। ऐसे में उनके थ्रोबैक इंटरव्यू अब वायरल हो रहे हैं।
मां अमृता सिंह का खोला था राज़-
सारा अली खान ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में मां अमृता सिंह का एक राज़ खोला था। ये राज़ था अमृता सिंह को बोर्ड एग्जाम से जुड़ा। मां अमृता सिंह ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी आंसर शीट पर लिखा था, 'विद लव अमृता सिंह'। इतना लिखकर वो एग्जाम हॉल से वापस आ गई थीं। अब तो समझ ही गए होंगे आप कि उन्हें बिना किसी सवाल का जवाब दिए कितने नंबर मिले होंगे। ये बहुत ही मजेदार किस्सा है जो अमृता सिंह ने सुनाया है।
इसे जरूर पढ़ें- Sara Ali Khan: स्टेप मॉम करीना कपूर क्यों हैं सारा अली खान की फेवरेट, जानिए
सैफ ने किया था करीना को आंटी कहने से मना-
कॉफी विद करण में जब सारा अली खान और सैफ अली खान साथ आए थे तो बातों ही बातों में सारा अली खान ने कहा था कि, 'करीना ने हमेशा कहा कि हमें दोस्त होना चाहिए, मुझे लगता है कि अगर मैं करीना को छोटी मां या ऐसा कुछ कहूंगी तो उन्हें नर्वस ब्रेकडाउन हो जाएगा, मैंने पापा से पूछा कि मैं करीना को आंटी कहूं क्या तो पापा ने मना किया और कहा कि ऐसा बिलकुल मत करना।' इसपर करण ने चुटकी लेते हुए कहा था कि शायद करीना तैमूर को भी मां कहने को न कहें। यकीनन करीना को कोई भी आंटी नहीं कहना चाहेगा।
अमृता सिंह और सैफ के अलग होने पर कही थी ये बात-
सारा अली खान ने करण जौहर के शो पर अपने माता-पिता के अलग होने को लेकर भी काफी मजाकिया अंदाज़ में कहा था कि 16 अगस्त 2004 उनके लिए इंडिपेंडेंस डे था। इतना ही नहीं सारा अली खान ने ये भी कहा था कि अब उनके पास एक घर नहीं बल्कि दो घर हैं जहां सिर्फ खुशियां हैं। साथ होते तो शायद दुखी होते पर अलग हैं तो खुश हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पिज्जा और मीठे की शौकीन हैं सारा अली खान, इस चीज़ की हैं दीवानी
सारा अली खान ने बताई सैफ की सबसे खराब परफॉर्मेंस-
सारा अली खान ने इस शो में ये भी बताया था कि सैफ अली खान की सबसे खराब परफॉर्मेंस फिल्म यार गद्दार में थी। इसमें सैफ ने काफी वल्गर डायलॉग बोले थे।
इसी के साथ, सारा अली खान ने ये खुलासा भी किया कि वो काफी हद तक अपने पिता जैसी हैं। भले ही वो अपनी मां के साख रहती हैं, लेकिन फिर भी वो अपने पिता को काफी सराहती हैं और उनकी कई आदतें अपने पिता जैसी ही हैं। पिता की तरह वो भी जो सोचती हैं उसी वक्त बोल देती हैं।
सारा अली खान की यही बेबाकी तो हमें बहुत पसंद है और शायद यही कारण है कि उनका चुलबुला अंदाज़ फैन्स का मन मोह लेता है। इसी तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए आप जुड़े रहिए हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।