संजू बाबा अपनी गर्लफ्रेंड्स को मां की नकली कब्र पर ले जाकर बनाते थे बेवकूफ

संजय दत्त अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ रोमांटिकली इन्वॉल्व होने के लिए खासतौर पर चर्चित रहे हैं। उन्होंने अपने लाइफटाइम में 308 लड़कियों के साथ रोमांस किया। हालांकि यह खुलासा तो फिल्म संजू के ट्रेलर से ही हो जाता है, लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि संजू बाबा अपनी गर्लफ्रेंड्स को अपनी मां की नकली कब्र पर ले जाकर उन्हें बेवकूफ बनाते थे। यह बात संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बनाने वाले डायरेक्टर राज कुमार हीरानी ने हाल ही में बताई।
कहा जाता है कि संजय दत्त जब जेल में थे, तब राजकुमार हीरानी उनके घर गए थे और उनकी पत्नी मान्यता दत्त से मिले थे। इसी समय में संजू की पत्नी ने उनसे जुड़े कुछ बड़े खुलासे किए, इसी से हीरानी को उनकी बड़े उतार-चढ़ाव वाली जिंदगी के बारे में पता चला और यहीं से उनके दिमाग में संजू की बायोपिक बनाने का आइडिया आया।
जब राज कुमार हीरानी ने विधू विनोद चोपड़ा से अपना प्लान डिस्कस किया तो उन्होंने हीरानी को नकार दिया। विधू विनोद चोपड़ा ने यहां तक कहा कि हीरानी का दिमाग काम नहीं कर रहा। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर भी संजू की बायोपिक को लेकर सशंकित थे। लेकिन आखिर में ये सभी साथ में फिल्म करने के लिए राजी हो गए और इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितनी दिलचस्प होगी।
गर्लफ्रेंड्स को मां की नकली कब्र पर क्यों ले जाते थे संजू बाबा?
राज कुमार हीरानी ने अपने एक इंटरव्यू में संजय दत्त की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से बयां किए। इसी दौरान उन्होंने बताया कि संजू अपनी गर्लफ्रेंड्स को मां की नकली कब्र पर ले जाया करते थे। इस बारे में चर्चा करते हुए हीरानी ने बताया कि संजू जैसे कि किसी गर्लफ्रेंड को डेट करना शुरू करते थे, वह उसे अपनी मां की नकली कब्र के पास ले जाते थे और कहते थे, 'मैं यहां तुम्हें अपनी मां से मिलाने लाया हूं।' इस तरह की अजब-गजब मीटिंग के बाद लड़की संजू से इमोशनली अटैच हो जाती थी, जो संजू चाहते थे।'
Read more : 'पिज्जा डिलीवरी गर्ल' से टॉप 50 बिजनेस वुमन में शुमार होने का सफर तय किया मनीषा गिरोत्रा ने
संजू को कतई पसंद नहीं थी ये बात
हीरानी ने यह भी बताया कि संजू अपनी गर्लफ्रेंड्स से किनारा करने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं करते थे, लेकिन जब उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर जाती थी, तो उन्हें बहुत बुरा लगता था। यही नहीं, जब लड़की उन्हें ना कह देती थी तो वह पागल से हो जाते थे। उन्होंने बताया, 'एक बार एक लड़की ने उनके साथ ब्रेकऑफ किया, इस पर संजू इस कदर भड़क गए कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चकनाचूर कर दिया। बाद में पता चला कि जिस गाड़ी का उन्होंने ये हाल किया था, वह गाड़ी लड़की के नए बॉयफ्रेंड की थी। इस दौरान दोनों गाड़ियां आगे से बुरी तरह डैमेज हो गई थीं।'
वैसे संजू से जुड़े ये दिलचस्प किस्से उनकी इस बायोपिक फिल्म को देखने के बाद दर्शक खुद-ब-खुद जान जाएंगे, जो जून 29 को रिलीज हो रही है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।