Sagittarius Horoscope Prediction 2023 : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें

Sagittarius 2023: आज हम हमारे पाठकों के लिए धनु राशि का राशि भविष्य लेकर आए हैं। धनु राशि वालों के लिए साल 2023 बेहद बेहतरीन और तरक्की की दृष्टि से उम्दा रहने वाला है। इसके अलावा, करियर, शिक्षा, जॉब, विवाह आदि सभी से जुड़ी जानकारी भी हमारे पास है।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स ने हमें धनु राशि के जातकों के लिए साल 2023 से जुड़ी कई रोचक गणनाएं बताई हैं जिन्हें जानना आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकता है। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं धनु राशि के लिए कैसा रहने वाला है साल 2023।
धनु राशि 2023 व्यापार, नौकरी और धन के लिए (Dhanu 2023 For business, Job and Money)
- धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए साल 2023 की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है।
- नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिलेगी। बॉस और सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा।
- वहीं, नौकरी की तलाश में लगे लोग भी मन मुताबिक फील्ड में नौकरी पा सकेंगे।
- व्यापार कर रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा।
- व्यापार में बढ़ोतरी होगी और अटका हुआ धन भी वापस आ सकता है।
- बस जोश में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा।
इसे जरूर पढ़ें:December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल
धनु राशि 2023 करियर और शिक्षा के लिए (Dhanu 2023 For Career and Education)
- धनु राशि (धनु राशि के लिए रंग) के स्टुडेंट्स को उच्च शिक्षा का मौका मिलेगा।
- विदेश जाने के योग नहीं हैं लेकिन जिस भी फील्ड की आप पढ़ाई कर रहे हैं उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
- इस राशि के स्कूली बच्चों के नया साल अच्छा बीतेगा।
धनु राशि 2023 परिवार के लिए (Dhanu 2023 For Family)
- इस राशि के लोगों को परिवार से भरपूर सपोर्ट मिलेगा।
- मां की तरफ से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।
- परिवार के साथ समय बेहतरीन बीतेगा और खुशियां जीवन में दस्तक देंगी।
- किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करना शुभ रहेगा।
धनु राशि 2023 रिलेशनशिप और प्यार के लिए (Dhanu 2023 For Love Life)
- इस राशि के प्रेमी जोड़े जल्द ही विवाह (विवाह में हो रही देरी के उपाय) बंधन में बंध सकते हैं।
- इस राशि की लड़कियों एवं शादीशुदा महिलाओं को अपने पार्टनर का प्यार और साथ दोनों मिलेगा।
- पार्टनर की तरफ से घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
- पार्टनर के साथ समय बेहद अच्छा बीतने वाला है।
- किसी धार्मिक स्थल पर ओने साथी के साथ जरूर जाएं।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें धनु राशि के लोगों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में
धनु राशि 2023 स्वास्थ्य के लिए (Dhanu 2023 For Health)
- इस राशि के लोगों को स्वास्थ लाभ के संकेत हैं।
- थोड़े बहुत स्वास्थ में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन घबराना नहीं है।
- तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचना ही श्रेयस्कर होगा।
तो ऐसा होने वाला है साल 2023 धनु राशि के लिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Pixabay, Pexels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।