Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें धनु राशि के लोगों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में

अगर आपकी राशि धनु है तो आप इस लेख में ज्योतिष एक्सपर्ट से अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानकारी ले सकते हैं।   
Updated:- 2022-05-02, 18:40 IST
image

सभी राशियां स्वभाव में एक दूसरे से भिन्न होती हैं। ज्योतिष की मानें तो किसी भी राशि का स्वभाव उनके स्वामी ग्रह की गतिविधियों पर निर्भर करता है। कुछ राशि के लोग स्वभाव से थोड़े कठोर, तो कुछ राशि के लोग बेहद नर्म स्वाभाव के होते हैं। यही नहीं कुछ राशियों के लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है तो कुछ अपने गुस्से पर आसानी से काबू पा लेते हैं।

पिछले कुछ दिनों से हम ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज जानी मानी  ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी धनु राशि के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में बता रही हैं। 

धनु राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं 

sagitarious personality

धनु राशि के लोग अन्य राशियों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। ये कई विषयों के ज्ञाता होते हैं। कई बार इनमें ज्ञान को लेकर थोड़ा अहंकार भी आ जाता है। ये स्वभाव से साहसी, विश्वासी, ईमानदार, मिलनसार एवं हंसमुख होते हैं। ये काफी सम्मानित व्यक्ति होते हैं। ये लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करते हैं। ये अपने सपनो की दुनिया में डूबे रहते हैं। जिससे इनके रिश्तों में प्रतिकूल असर पड़ता है। जीवन के प्रति इनका नजरिया सकारात्मक एवं ऊर्जावान होता है। ये लोग  पैसों का हिसाब सही ढंग से करते हैं। ये अच्छे सलाहकार होते हैं लेकिन बिन मांगे किसी को सलाह देने से आपको बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

सकारात्मक दृष्टि के होते हैं 

positive in nature

धनु राशि के लोग काफी सकारात्मक विचार वाले होते हैं। इनका ध्यान इधर-उधर भटकता नहीं है। जो करने की सोचते हैं उसी पर ध्यान केंद्रित होता है। ये स्वतंत्र विचार एवं बड़े दिल वाले होते हैं। ये सच्चे, समझदार एवं ईमानदार होते हैं। साहसी, महत्वाकांक्षी एवं खर्चीले होते हैं। ये दिखने में आकर्षक होते हैं। झूठ का दिखावा इन्हे पसंद नहीं होता है। धनु राशि के स्वामी गुरु होते हैं। गुरु के कारण इन्हें अपनी संतान से एवं अपने दांपत्य जीवन में बहुत सुख मिलता है। ये ऐसी जगह काम करना पसंद करते हैं जहां पर ये अपने ज्ञान का उपयोग कर सकें। इनके लिए धन का आगमन हमेशा बना रहता है। उन्हें गुरु के कारण धन की कमी कभी नहीं होती है। ये अपने जीवन में इतनी मेहनत करते हैं कि उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

 

सोच विचार कर निर्णय लेते हैं

इनकी बुद्धि काफी प्रखर होती है। ये काफी सोच विचार कर निर्णय लेते हैं और उसमें सफल भी होते हैं। अपनी बात खुलकर दूसरे के सामने रख सकते हैं।  कुछ हद तक स्वभाव से आलसी होते हैं। संतान से पूरा सहयोग मिलता है। दूसरे को अपनी तरफ आकर्षित करने में माहिर होते हैं। जिसकी वजह से लोग इनके दोस्त बनना पसंद करते हैं। इनमें नैतिकता और संस्कार कूट कूट कर भरे होते हैं। ये लोग परिवार को पूरी तरह सहयोग करते हैं। ये लोग जन्मजात जिज्ञासु होते हैं तर्कशील होने के कारण ये दूसरे के व्यवहार का विश्लेषण करते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

धनु राशि के लोगों की लव लाइफ 

saggitarious love astrology

धनु राशि के जातक प्यार को एक खोज की तरह समझते हैं। ये लोग प्यार को प्यार की तरह से नहीं देखते हैं। इनके पार्टनर काफी आशावादी एवं आदर्शवादी होते हैं। वैसे ये लोग बहुत आसानी से प्रेम संबंध में पड़ जाते हैं। इनका खुशमिजाज स्वभाव और आकर्षक व्यक्तित्व हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। धनु राशि के जातक अच्छे प्रेमी बनते हैं, प्यार में ये लोग सच्चे होते हैं। प्रेम में कभी बहुत भावुक तो कभी बड़े कठोर दिखाई देते हैं। प्रेम के बिना अपना जीवन इन्हे बेकार लगता है।(धनु लव हॉरोस्‍कोप 2022)

 

कुल मिलाकर धनु राशि के लोग स्वभाव में सकारात्मकता रखने के साथ बुद्धिमानी से काम लेने वाले और प्रेम संबंधों में निश्छल होते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।