कल का दिन शायद ही कोई भूला पाएगा, क्योंकि एक साथ 240 से ज्यादा लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा प्लेन क्रैश होने की वजह से हुआ, अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का फ्लाइट 171 Boeing 787-8 ड्रीमलाइनर अचानक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 240 से अधिक लोग सवार थे।
इसमें ट्रैवल इन्फ्लुएंसर रोशनी सोनघारे भी शामिल थीं, जो महज 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र के विधायक रवींद्र चव्हाण ने की है। यह खबर बेहद दुखद है, लेकिन इसके बावजूद एक पिता उम्मीद लगाए बैठा है कि कोई चमत्कार होगा और उनकी बेटी वापस आ जाएगी। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, एक टूटे सपने और बिखरे हुए परिवार की है, जो अब भी किसी चमत्कार की उम्मीद में जी रहा है।
हादसे का दुखद मंजर
View this post on Instagram
12 जून 2025 का दिन भारतीय एविएशन इतिहास के सबसे काले दिनों में दर्ज हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेक ऑफ के कुछ सेकंड बाद ही हादसे का शिकार हो गई।
इसे जरूर पढ़ें-आखिर हवाई जहाज में क्यों रखा जाता है ब्लैक बॉक्स?
इस विमान में लगभग 242 लोग और 12 क्रू मेंबर सवार थे। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि सिर्फ एक ही आदमी की जान बच पाई है, बाकी के लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी विमान में रोशनी सोनघारे भी सवार थीं।
कौन थीं रोशनी सोनघारे?
View this post on Instagram
रोशनी सोनघारे, महाराष्ट्र के डोंबिवली की रहने वाली थीं और एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट थीं। इसके अलावा, रोशनी एक जानी-मानी ट्रैवल इंफ्लुएंसर थीं, जिनके इंस्टाग्राम पर 54,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। रोशनी ने अपने ट्रैवल व्लॉग, स्टाइल और पॉजिटिव एनर्जी से लोगों का दिल जीत लिया था।
बेटी खोने के बाद छलका पिता का दर्द
एक बेटी को खो देने का दर्द एक पिता ही समझ सकता है। इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जब रोशनी के पिता को यह खबर मिली तो वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद दौड़ पड़े। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रोते हुए बात की। हमने अपनी बेटी को उड़ता हुआ देखा था, अब वो कभी लौटकर नहीं आएगी।
वे खुद अस्थमा के मरीज हैं, लेकिन फिर भी परिवार को संभालने की कोशिश करते रहे हैं। एक पिता का अचानक अपनी बेटी से दूर होना यकीनन किसी सदमे से कम नहीं है। परिवार ने बताया कि रोशनी हमेशा एक खुशमिजाज, मेहनती और आत्मनिर्भर लड़की थी। वह अपने माता-पिता का सपना पूरा कर रही थी।
रोशनी के सोशल मीडिया पर बिछा मातम
View this post on Instagram
इस बात की पुष्टि होने के बाद अब लोग रोशनी का इंस्टाग्राम चेक कर रहे हैं। रोशनी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी सैकड़ों कमेंट्स से भर चुकी है, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि, अब भी उनके कई फैंस इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें-अहमदाबाद में क्रैश होने वाले प्लेन का नाम कैसे हुआ था तय, जानिए ड्रीमलाइनर की कहानी
इसके अलावा, एयर इंडिया के विमान में सवार सीनियर क्रू मेंबर अपर्णा महादिक की भी मौत हो चुकी है। यह महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे की रिश्तेदार थीं। हम विमान में जान गवा देने वाले सभी परिवार के सब्र की दुआ करते हैं।
हॉस्टल की बिल्डिंग पर भी गिरा विमान
एयर इंडिया का यह विमान दोपहर के वक्त उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। विमान का कुछ हिस्सा डीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर भी गिरा, जिससे बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें इस विमान में लगभग 242 लोग सवार थे और दो पायलट समेत 10 सदस्य चालक भी सवार थे।
अगर आप इसके अलावा हवाई जहाज से जुड़ी कोई और जानकारी से लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (roshni songhare instagram)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों