वैलेंटाइन डे कपल के लिए काफी खास होता है। हर साल वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को कुछ खास तरीके से इंप्रेस करते हैं। अगर आप इस साल वैलेंटाइन डे घर में सेलिब्रेट करने का सोच रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप अपने प्यारे से घर को कैसे सजा सकती हैं।
रेड थीम पर करें घर की सजावट

अपने घर को सजाने के लिए आपको रेड थीम को चुनना होगा। आपको रेड थीम पर अपने आशियाने को सजाना चाहिए। ताकि आपका घर वैलेंटाइन डे के लिए पूरे तरीके से तैयार हो जाएं। कोशिश करें की आप अपने घर में वैलेंटाइन डे के दिन सब कुछ रेड ही रखें।
रेड गुब्बारों से सजाएं घर
आप अपने घर के हर कोने को रेड गुब्बारों की मदद से सजा सकती हैं। रेड गुब्बारे आपको आसानी से मिल जाएगे। कोशिश करें की आप रेड गुब्बारों की मदद से अपने घर के दरवाजों को सजाएं यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।
सॉफ्ट लाइटिंग रखें
वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप कैंडल लाइट प्लान कर रही हैं तो आपको लाइट की जरूरत नहीं होगी। वहीं आप चाहे तो इस खास दिन पर सॉफ्ट लाइटिंग के मदद से भी अपने घर को सजा सकती हैं। इस तरीके के लाइट आंखों में चुभते नहीं हैं।
इसे जरूर पढ़ें-प्रपोज डे पर जाहिर करना चाहते हैं अपना प्यार तो महज 50 रुपये में ये तोहफे देकर इजहार करें इश्क
वैलेंटाइन डे कार्ड बनाएं
आपको अपनी पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे कार्ड तैयार करना होगा। वैलेंटाइन डे कार्ड तैयार करने के बाद आप इसे घर के टेबल पर फूलों के साथ रखें दें। इससे आपका घर खूबसूरत भी लगेगा जब आप अपनी पार्टनर को यह देगी तो उन्हें काफी पसंद आने वाला है।
इसे जरूर पढ़ें-वैलेंटाइन डे पर रेड नहीं बल्कि इन कलर आउटफिट्स को करें वियर, दिखेंगी सबसे अलग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़ में HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों