Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

बरसात के मौसम में घर से आ रही बदबू को दूर करने के उपाय

अगर आप भी बरसात के मौसम में घर से आ रही बदबू से कुछ अधिक परेशान रहते हैं तो ये उपाय बदबू को रोकने के लिए हैं बेस्ट।
Updated:- 2021-06-15, 15:53 IST
remove stink from home during rainy season ideas

तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लगभग हर कोई चाहता है कि जल्दी से बरसात का मौसम आए और मौसम थोड़ा ठंडा हो। एक तरफ लोग बरसात के मौसम का उत्फ तो उठाते हैं लेकिन, दूसरी तरह घर से आने वाली बदबू से भी कुछ अधिक ही परेशान रहते हैं। हवा में नहीं होने के कारण से और दीवारों में सीलन होने की वजह से कई बार घर से कुछ अधिक ही बदबू आती है। इस बदबू से खुद तो परेशानी होते ही है साथ में घर में रखें फ्रेश कपड़ों से भी बदबू आने लगाती है। कई लोग घर के बाहर से आ रही बदबू से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में बरसाती बदबू को दूर करने में परेशानी हो रही हैं, तो आप इस लेख को पढ़ने के बाद कुछ ही मिनटों में आसानी से दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

लैवेंडर तेल का करें इस्तेमाल

remove stink from home during rainy season inside

लैवेंडर तेल के ऐसा एसेंशियल ऑयल है जिसकी मदद से घर से आ रही किसी भी बदबू को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से एक नहीं बल्कि कई दिनों तक घर फ्रेश रहता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक कप पानी में दो से तीन चम्मच लैवेंडर ऑयल को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। मिश्रण तैयार करने के बाद स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी हिस्सों में इसका छिड़काव कर लीजिए। इससे घर से गंदी महक आसानी से दूर हो जाएगी। इस मिश्रण में आप सिरका भी डाल सकते हैं, इसी कीड़े-मकोड़े नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें:पति के जूतों की बदबू से रहती हैं परेशान तो ये 5 घरेलू उपाय देंगे झट से राहत

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

remove stink from home during rainy season inside

घर में गंदी बदबू अक्सर उसी जगह से आती है, जहां हवा के साथ धूप नहीं पहुंच पाती है। इन जगहों पर नमी होने की वजह से भी कुछ अधिक ही बदबू आती है। ऐसे में इस दुर्गंध को दूर करने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक बेस्ट घरेलू उपचार है। इसके इस्तेमाल से लगभग पांच से सात मिनट में घर की बदबू आसानी से गायब हो जाएगी। इसके लिए आप एक कप पानी के साथ हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा का मिश्रण तैयार करके घर के सभी हिस्सों में छिड़काव कर दीजिए।

कपूर का करें इस्तेमाल

remove stink from home during rainy season inside

अगर आप घर में पूजा-पाठ करते हैं, तो यक़ीनन आपके पूजा घर में कपूर ज़रूर होगा। ये कपूर सिर्फ पूजा पाठ करने के लिए ही नहीं बल्कि घर से बदबू दूर करने में मदद का सकता है। जी हां, एक से दो कपूर की मदद से कुछ दिनों तक बदबू की छट्टी हो जाएगी। इसके लिए कपूर को पाउडर के रूप में बना लीजिए और इस पाउडर में एक से दो चम्मच लैवेंडर ऑयल के साथ पानी मिला लीजिए। अब इस मिश्रण को घर के कोने में रख दीजिए। इस खुशबु के आगे बदबू की कोई महत्व नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़ें:बारिश की वजह से घर में लग रही है फंगस और चीजें हो रही हैं ख़राब तो अपनाएं ये नुस्खे

लेमन ग्रास या चंदन तेल का उपयोग करें

how to remove stink from home during rainy season

जी हां, लेमन ग्रास ऑयल के साथ लैवेंडर ऑयल का मिश्रण तैयार करेक घर में छिड़काव करने से चंद ही मिनटों में बदबू अपने आप गायब हो जाती है। इसके अलावा घर से बदबू दूर करने के लिए करने के लिए आप चंदन तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चन्दन के तेल में रुई भिगोकर घर में जगह-जगह रख दीजिए। इससे घर भी फ्रेश रहेगा। यकीनन अब बोला जा सकता है कि बरसात के मौसम में घर से आने वाली बदबू को अब आप आसानी से दूर कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।