herzindagi
rang panchami  remedies

Rang Panchami 2024 Upay: रंग पंचमी पर करें ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

रंग पंचमी का पर्व हिन्दू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस साल रंग पंचमी 30 मार्च को पड़ रही है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 12:59 IST

Rang Panchami Ke Upay: रंग पंचमी का पर्व हिन्दू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस साल रंग पंचमी 30 मार्च को पड़ रही है। इस दिन श्री राधा कृष्ण की पूजा का विधान है। साथ ही, रंग पंचमी के दिन देवताओं के साथ होली खेली जाती है। ऐसे में अगर इस दिन कुछ उपाय किये जाएं तो सभी देवी-देवता शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके अलावा, अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं रंग पंचमी के उपायों के बारे में विस्तार से। 

रंग पंचमी पर करें सुख-समृद्धि के लिए उपाय (Rang Panchami Upay For Prosperity) 

rang panchami  ke jyotish upay hindi

रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। इसके अलावा, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन इस स्तोत्र का पाठ करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। 

यह भी पढ़ें: Rang Panchami Kab Hai 2024: कब है रंग पंचमी 2024? जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

रंग पंचमी पर करें वैवाहिक जीवन के लिए उपाय (Rang Panchami Upay For Marriage)

रंग पंचमी के दिन श्री राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें। इसके बाद श्री राधा कृष्ण के चरणों में पति-पत्नी साथ में मिलकर लाल वस्त्र अर्पित करें और लाल चंदन भी चढ़ाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन का दुख और तनाव दूर होगा। साथ ही, दांपत्य जीवन में मधुरता भी आने लगेगी।   

यह भी पढ़ें: Basoda 2024 Kab Hai: कब है बसोड़ा या शीतला अष्टमी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

यह विडियो भी देखें

रंग पंचमी पर करें धन लाभ के लिए उपाय (Rang Panchami Upay For Money)

rang panchami  ke upay hindi

रंग पंचमी के दिन धन लाभ के लिए एक पीला कपड़ा लें और फिर उसमें एक सिक्का डालें और हल्दी की पांच गाठें रखें। इसके बाद उस पीले कपड़े को लपेटकर पूजा स्थल के साथ रखें। फिर शाम के समय घी का दीपक मंदिर में जलाएं और उस कपड़े को तिजोरी में स्थापित कर दें।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर रंग पंचमी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।