नाग पंचमी के खास मौके पर लोग नाग देवता के साथ-साथ भोले बाबा की भी पूजा करते हैं। ऐसा, इसलिए क्योंकि नाग देवता का भोलेनाथ से गहरा नाता है। कई लोग इस दिन नाग देवता के अलग-अलग मंदिरों में भी दर्शन का प्लान बनाते हैं। देश में ऐसे कई मंदिर है, जो नाग देवता को समर्पित है। माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन इन मंदिरों में नाग देवता की खास तरह से पूजा अर्चना होती है। अगर आप नाग पंचमी के दिन इन मंदिरों में दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि, आप घर बैठे में ही उनकी पूजा विधी विधान से करके आर्शीवाद प्राप्त कर सकती हैं। नाग पंचमी के दिन कई लोगों अपनों को शायरी और कोट्स के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। कई लोग अपने स्टेटस में नाग देवती की शायरी वाली तस्वीरें भी लगाते हैं।
1- जो पूजे नाग को श्रद्धा से,
न डर लगे फिर किसी से
करो नमन इस पर्व महान को,
नाग देव का फिर लो वरदान।
2- गले में लिपटे हैं शिव के प्यारे,
नाग देवता, सच्चे सहारे।
काल भी डर जाए जिनसे,
भक्त करें उनकी पूजा,
इस नाग पंजमी सब दुख हर जाएं
3- सावन की पंचमी आई,
नागों की पूजा संग लाई।
दूध, फूल और जल का अर्पण,
किया सभी ने भावपूर्ण समर्पण।
4- गले में लिपटा वासुकी नाग,
साक्षी है शिव की शक्ति और त्याग।
विषपान कर भी बने नीलेश्वर,
भक्तों के संकट हरें हर क्षण पर।
5- धरती से अम्बर तक गूंजे 'ॐ नमः शिवाय' का स्वर,
नागों की पूजा से मिलता है शिव का अमर वर।
दूध चढ़ाते नाग को, रखते व्रत और नियम,
सावन की इस पंचमी में, हर मन करे सत्यम् शिवम्।
6- फुफकार उसकी आग सी जलती,
पर शिव के संग शांत ही रहती।
विष जो लाया सागर से,
भोले ने पीया बड़े प्रेम से।
7- नाग नहीं सिर्फ भय का नाम,
वो तो है शक्ति का प्रमाण।
भोले के गले में जब वो आए,
संसार के सारे जहर छुपाए।
यह विडियो भी देखें
8- नाग पंचमी पर जब पूजा जाए,
तो दिल में शिव का ध्यान समाए।
विषधर नहीं ममता का रूप,
शिव की तरह वो भी ममता का स्वरूप।
इसे भी पढ़ें- Nag Panchami Prasad Recipe: नागपंचमी पर चढ़ाएं इन 2 मिठाइयों का प्रसाद, नोट कर लें आसान रेसिपी
9- फन उठाए खड़ा है जो, वो है नागराज,
शिव के चरणों में आकर पाया उसने भी सम्मान
भक्तों को ना विष का डर, ना होगा मृत्यु का भार,
जब सिर पर हो भोलेनाथ और नाग देवता का आर्शीवाद
10- गले में लिपटा नाग सदा,
जैसे रक्षक हो हर प्रलय का।
फन फैलाए नृत्य करे वो,
शिव की जटा में रमता चंद्रमा।
11- शिव नटराज, नृत्य का राजा,
और नाग - लय का सच्चा साज।
जब दोनों साथ प्रकट हों धरती पर,
तो हो जाता नया सृजन-उत्सव आज।
12- नाग की फन में है शक्ति, नागिन की नजर में भक्ति,
सावन के हर सांचे में, बसी भोले की भक्ति।
नाचते हैं मिलकर दोनों, शिव के चरणों में डोलते,
श्रद्धा की छाया लिए, हर मन को मोह लेते।
इसे भी पढ़ें- सांप देखकर सुन्न पड़ जाती हैं आप? नाग पंचमी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, नहीं होगी सर्पों से हानि
13- वो कंठ में रखे कालकूट का गहरा विष,
पर भक्तों के लिए बहाए स्नेह और प्रेम निष्कलुष।
सावन में जो करे भक्ति दिल से भोलेनाथ की,
उसके सारे कष्ट हर ले नाग महाराज जी।
14- तांडव में जब ज्वाला फूटी,
नाग बना सौम्यता की रेखा।
शिव की आंखों में आग जली,
पर नाग बने थे शांति का लेखा।
15- फुंकार में ना है भय, बस हर हर शंभू का स्वर।
नाग-नागिन की जोड़ी, करती है शिव की सेवा,
ना मांगते कुछ, ना कहते कुछ, बस समर्पण की रखते हैं राह।
16- सावन का ये महीना है,
नाग पंचमी का त्योहार है।
जो करता है शिव से प्यार,
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
17- इस पृथ्वी का भार उठाने वाले
जिनकी दया से कालसर्प दोष कट जाते हैं।
महादेव के गले में उनकी शोभा बढ़ती है।
नाग देवता को कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।