Viral Video: ससुराल वालों ने बेटी को किया परेशान तो बैंड-बाजे बारात के साथ मायके ले गए माता-पिता

ससुराल वाले रोजाना करते थे बेटी को परेशान, नहीं देख पाया परिवार, बैंड-बाजे बारात के साथ घर लेकर आएं बेटी को माता- पिता। जानिए पूरा किस्सा...

 

father celebrates daughter return home

बेटी की शादी करना हर पिता का सपना होता है। बेटी की धूमधाम से शादी करने के बाद भी कई बार सब कुछ ठीक नहीं रहता। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी बेटी को समझाते हैं कि वह मिलकर रहें। ऐसे में एक अनोखी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां बेटी के ससुराल वाले रोजाना शादी के बाद बेटी को परेशान किया करते थे। जिसके बाद बेटी के पिता समेत बेटी के परिवार ने बिना कुछ सोचे बेटी को शान से बैंड-बाजे बारात के साथ वापस मायके लेकर आ गए।

झारखंड के रांची का अनोखा किस्सा

यह खबर झारखंड के रांची से आ रही है। खास बात यह है कि जैसे पिता ने अपनी बेटी की विदाई की थी बैंड-बाजा बारात के साथ वैसे ही पिता ने अपनी बेटी की घर वापसी भी की है। जिसने भी यह खास नजारा देखा वह बस देखता रह गया। बेटी को वापस घर लाना शादी के बाद वह भी इस खास अंदाज में बेहद हैरान करने वाली बात है।

गाजे-बाजे के साथ पहुंचे बेटी को लेने पिता

ranchi resident father celebrates daughter return home following her decision to divorce

प्रेम गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी काफी धूमधाम से की थी। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही बेटी को ससुराल वालों की ओर से काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। साक्षी गुप्ता की शादी के बाद ही उनकी जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिसे उनके पिता देख नहीं सकें। फिर क्या नवरात्र के इस पावन त्यौहार के बीच उन्होंने यह करने का फैसला लिया।

इसे जरूर पढ़ें:किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये वायरल वीडियोज, आप भी देखें

लड़का बिजली विभाग में करता है काम

साक्षी गुप्ता के वापसी के बाद उनका परिवार खाटू धाम की यात्रा पर है। साक्षी ने अपनी पीड़ा के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट से जानकारी साक्षा की थी। साक्षी की शादी एक साल पहले 28 अप्रैल 2022 को रांची के पास ही बजरा में हुई थी। लड़का सचिन कुमार बिजली विभाग में एसडीओ है। शादी में लाखों के खर्च के बाद दहेज भी दिया गया था।

इसे जरूर पढ़ें:इन वायरल वीडियोज को देख आप नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP