Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:13 AM IST

Netflix Film: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगे साथ

प्रियंका चोपड़ा राज कुमार राव के साथ पहली बार फिल्म व्हाइट टाइगर में नजर आने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा हैं काफी एक्साइटेड।
Updated:- 2019-09-05, 12:00 IST
priyanka chopra with raj kumar rao movie main

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अब तक वह सीरियस से लेकर कॉमिक किरदारों तक हर तरह की भूमिकाओं में नजर आईं हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ पर्दे पर नजर आ चुकी हैं, लेकिन राज कुमार राव के साथ उनकी अब तक एक भी फिल्म नहीं आई है। अब प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में पहली बार नजर आएंगी। 

priyanka chopra movie based on white tiger inside

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का ये एयरपोर्ट लुक है बहुत महंगा, इस ड्रेस की कीमत में आ जाएगी एक गाड़ी!

यह फिल्म अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ से इंस्पायर्ड है। इसमें नए एक्टर आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन रामिन बहरानी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भारत में इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगी।

  priyanka chopra bollywood actress inside

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार दोनों ही इस फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म में काम करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्साइटेड हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है, “अरविंद अडिगा की इमोशनल कर देने वाली कहानी को फिल्मी पर्दे पर लाने और रामिन बहारानी के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। जब मैंने यह किताब पढ़ी, तो मैं इसकी कहानी से बहुत इंस्पायर हुई थी।”

 इसे जरूर पढ़ें: प्रिंटेड ड्रेसेस में कैसे दिखे स्टाइलिश सीखे प्रियंका चोपड़ा से

दरअसल यह कहानी एक महत्वाकांक्षी चाय वाले की है, जो अपनी मेहनत से एक दिन बड़ा एंट्रेप्रिन्योर बन जाता है। लेकिन इस कहानी में बॉलीवुड का पूरा मसाला है। इसमें प्यार है, धोखा है, मर्डर है यानी वो सारी चीजें हैं, जो दर्शकों को बांधे रखती हैं। इस फिल्म में काम करने को लेकर राज कुमार राव भी काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के अलावा नेटफ्लिक्स की फिल्म We Can Be Heroes में भी नजर आएंगी। यह एक सुपरहीरो वाली फिल्म होगी, जो बच्चों को एंटरटेन करेगी। इनके साथ-साथ शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी, जो अक्टूबर में रिलीज हो रही है। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।