प्रिंटेड ड्रेसेस में कैसे दिखे स्टाइलिश सीखे प्रियंका चोपड़ा से

सुपर हॉट और स्टाइलिश एक्ट्रेस की बात हो तो प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉप पर आना लाजमी है। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने न सिर्फ इंडिया बल्कि पूरी दुनिया को अपने स्टाइल और खूबसूरती का लोहा मनवाया है। इसी का नतीजा है कि पीसी के पास नेशनल और इंटरनेशनल किसी भी प्रोजेक्ट की कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा की खासियत यह भी है कि वो सिर्फ महंगी या स्पेशल ड्रेस को ही नहीं बल्कि जो भी पहनती हैं उसे अपने स्टाइल और एटीट्यूड के साथ प्रिजेंट करती हैं। जिसमें उनका स्टाइल साफ रिफ्लेक्ट होता है। आज हम आपको इस एक्ट्रेस की प्रिंटेड ड्रेस में ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो हर मौके के लिए बेस्ट हैं। आपको चाहे किसी पार्टी में जाना हो, कोई ओकेशन हो या ब्वॉयफ्रेंड के साथ हैंगआउट करना हो, इन ड्रेसिस को आप कहीं भी और कभी भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का ये एयरपोर्ट लुक है बहुत महंगा, इस ड्रेस की कीमत में आ जाएगी एक गाड़ी!
इस ड्रेस में प्रियंका ने लॉंग प्रिटेंड ड्रेस पहनी है। यह ड्रेस दोस्तों के साथ पार्टी करने या किसी कैजुअल फंक्शन के लिए बेस्ट है। देसी गर्ल की तरह आप भी इस ड्रेस के साथ शॉर्ट बैग और हील्स कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
एतराज एक्ट्रेस की इस लुक के लिए जितनी तारीफ की जाए कम ही है। प्रिंटेड ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसमें आप बिना मेकअप और एक्स्ट्रा ट्रीटमेंट के बिना भी काफी बोल्ड लगती हैं। इसके अलावा ऐसी ड्रेसिस एक्स्ट्रा फैट को छिपाने और आपको स्लिप दिखाने में भी बेस्ट रोल प्ले करती हैं।
इस प्रिंटेड वन पीस को बेल्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस से जिस तरह कैरी किया है वह वाकई कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। ब्वॉयफ्रेंड के साथ हैंगआउट करने के लिए शायद इससे अच्छी ड्रेस नहीं हो सकती है। शॉर्ट प्रिंटेड ड्रेस में आप हाई बन के अलावा भी अपनी पसंद का हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप बहुत सूट करता है।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्स से सीखें डेनिम पहनने का तरीका, पर्सनेलिटी में लगेंगे चार चांद
अगर आपके बाल शॉर्ट हैं तो आप फुल स्लीव्स वाली प्रिंटेड ड्रेस के साथ बिना सोचे समझे एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप इसके साथ चोकर कैरी करना चाहे तो वह भी कर सकती हैं। ड्रेस की कलर से मिलता हुआ शेड पहनकर आप अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस लुक में उन सभी लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन साबित हुई हैं जिन्हें प्रिंटेड ड्रेस में हॉट और कूल दिखने का शौक है। इस तरह की ड्रेस के साथ आप हाई बन और डार्क शेड की लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। अगर आप गले में कुछ पहनना चाहें तो हल्का सा कैरी कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।