एक दिन प्रियंका चोपड़ा ने रात 3 बजे अपनी बहन परिणीति को कॉल किया था जिसके बाद उनकी नींद उड़ गई थी। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति एक-दूसरे के कितना करीब हैं इसके बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों एक-दूसरे से अपनी पर्सनल जिंदगी की काफी बातें शेयर करती हैं।
परिणीति चोपड़ा उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जिन्हें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी रहती है और अक्सर निक-प्रियंका के साथ ट्रेवल करते हुए नजर आती हैं। यहां तक कि पहली बार जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ इंडिया में हॉलिडे मनाने और अपनी फैमली से मिलाने आई थीं तब भी परिणीति उनके साथ मौजूद दिखी थीं।
परिणीति के लिए खास रहा गोवा
परिणीति चोपड़ा प्रियंका और निक के साथ गोवा ट्रिप पर गई थीं। जहां उन्हें इस बात का एहसास हुआ था कि निक जोनस उनकी बहन प्रियंका के लिए परफेक्ट हैं और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। परिणीति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बहन प्रियंका के लिए निक परफेक्ट हैं और इन दोनों के साथ टाइम बिताने के बाद ही उन्हें समझ में आया कि वो दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं।
Read more: देखिए कैसे सोनम और प्रियंका करती हैं अपने पार्टनर से वीडियो चैट
यहां बता दें कि परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन में बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
प्रियंका के कॉल ने उड़ा दी परिणीति की नींद
निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया है इस बात की खबर परिणीति चोपड़ा को सबसे पहले मिली थी क्योंकि प्रियंका और निक ने परिणीति को सुबह 3 बजे एक वीडियो कॉल किया था और इस बारे में बताया था।
परिणीति का कहना है, “जिस दिन प्रियंका और निक ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला किया मैं वो पहली इंसान थी जिसे फोन आया था। जिस दिन निक ने प्रियंका को प्रपोज किया उस दिन प्रियंका का बर्थडे था। मुझे रात 3 बजे एक कॉल आई थी। मैं जानती थी कि वो छुट्टियां मना रही हैं लेकिन प्रियंका ने मुझे अचानक अंगूठी दिखाई। दोनों उस वक्त एक साथ कॉल पर ही थे। वो लोग पहले मुझे कॉल करना चाहते थे। प्रियंका से ये खबर सुन मैं खुशी से इमोशनल हो गई लेकिन वो बहुत खूबसूरत पल था। मैं इस बात का एहसास था कि प्रियंका की जिंदगी में कोई खास है और मैं इन दोनों के लिए बेहद खुश हूं।“ साथ ही परिणीति को प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया आने की खबर भी दी थी।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।