प्रियंका चोपड़ा के प्यार के किस्से भला कहां-कहां नहीं हो रहे हैं, अब तो इनकी जल्द ही सगाई होने की खबरें भी सुनाई दे रही हैं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी इनकी निजी जिंदगी के चर्चे हो रहे हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार यह कपल जुलाई-अगस्त में सगाई भी कर सकता है। दोनों का अफेयर सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि कैसे इनकी लव स्टोरी शुरू हुई और निक ने कैसे बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया।
देसी गर्ल का इंडिया आकर निक को तुरंत अपनी मां से मिलवाना कहीं ना कहीं उनके रिश्ते पर मुहर जरूर लगा रहा है। इसके साथ ही प्रियंका और निक की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
Read more: प्रियंका चोपड़ा के सारे राज खुल जाएंगे, उनकी निजी जिंदगी की हर छोटी से बड़ी बात जानते होंगे आप
इंडिया आते ही प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया। जिसके बाद निक ने सोशल मीडिया पर बारिश में भीगते हुए प्रियंका का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ''न्यू जर्सी में निक ने अपने कजिन की शादी से पहले प्रियंका को प्रपोज किया था। इस वेडिंग में एक्ट्रेस स्पेशल गेस्ट थीं। वेडिंग की वायरल हुई तस्वीरों में प्रियंका-निक की केमिस्ट्री चर्चा में रही थी। शादी में एक्ट्रेस निक के भाई और माता-पिता से मिली थीं।“
प्रियंका और निक जोनस इन दिनों इंडिया में है। पहले प्रियंका ने मुंबई में उन्हें अपनी मां से मिलवाया। इसके बाद प्रियंका अपनी कजिन परिणीति, दोस्तों और निक जोनस के साथ गोवा रवाना हुईं।
यह विडियो भी देखें
खबरों की मानें तो निक अपने करीबियों को कह रहे हैं कि वो प्रियंका के लिए सीरियस हैं और उन्होंने प्रियंका को साथ रहने के लिए भी कहा है। निक को यह अच्छा लगता है कि प्रियंका उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से समझदार हैं और दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा है।
मगर प्रियंका और निक जोनस के बीच जो भी खिचड़ी पक रही है उससे निक की एक्स गर्लफेंड डेल्टा काफी परेशान हैं। खबर के मुतबिक डेल्टाब इस बात से काफी परेशान हैं कि प्रियंका चोपड़ा के निक की लाइफ में आ जाने के कारण कहीं निक अब उनसे पूरी तरह दूर ना हो जाएं।
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यूद में डेल्टाि ने कहा, “मुझे लगा एक दिन निक और मेरे बीच में सब कुछ सही हो जाएगा मगर मैं इंतजार ही करती रह गई। प्रियंका चोपड़ा का स्टा र्डम मुझसे कहीं ज्या दा है। प्रिंस हैरी की वाइफ मेगन मार्कल उनकी दोस्तक है। ऐसा तो केवल बड़े सितारों के साथ होता है। मैं तो प्रियंका के आगे कुछ भी नहीं हूं इसलिए अब मुझे उम्मी द नहीं है कि निक मेरे पास वापिस आएंगे और मैं इस बात से काफी दुखी हूं।“
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।