(Phalgun amavasya 2024 date shubh muhurat and significance) सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का अधिक महत्व है। वहीं हर माह में एक बार अमावस्या होती है। यह तिथि खासकर पितरों को समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और ध्यान करने का विधान है। साथ ही इस दिन दो व्यक्ति व्रत रखता है, उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में फाल्गुन अमावस्या कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और इस अमावस्या तिथि का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) पक्ष की अमावस्या तिथि दिनांक 09 मार्च की शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन दिनांक 10 मार्च को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि दिनांक 10 मार्च को है।
फाल्गुन अमावस्या के दिन शुभ मुहूर्त के हिसाब से पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। इसलिए मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए क्या करें और क्या न करें
यह विडियो भी देखें
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करने और पवित्र नदियों में स्नान करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। वहीं पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान-व्रत, तर्पण आदि करना भाग्यशाली माना जाता है। शास्त्रों में अमावस्या का दिन शनिदेव को समर्पित है। इसलिए इस तिथि के दिन शनिदेव (शनिदेव मंत्र) की पूजा करने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, सौभाग्य की होगी प्राप्ति
फाल्गुन अमावस्या के दिन शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजा-पाठ करें और मंत्रों का जाप अवश्य करें। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।