Phalgun Amavasya  donate these things for good luck

Phalgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की अमावस्या कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-05, 02:00 IST

(phalgun amavasya 2024 donate these things for good luck) फाल्गुन अमावस्या मार्च की अमावस्या है और पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या तिथि के दिन पितरों के लिए जल से तर्पण करने से लाभ हो सकता है। वहीं इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने से भी लाभ हो सकता है।

इस साल दिनांक 09 मार्च शनिवार को शाम 06 बजकर 17 मिनट से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ हो रहा है और इसका समापन दिनांक 10 मार्च रविवार को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि के आधार पर फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

फाल्गुन अमावस्या के दिन करें घी का दान

ghee astro remedies for money

फाल्गुन अमावस्या के दिन शुद्ध घी का दान अवश्य करें। यह बेहद शुभ माना जाता है। इसका दान करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। जीवन में सफलता भी प्राप्ति होती है। 

फाल्गुन अमावस्या के दिन करें गुलाल का दान 

फाल्गुन अमावस्या में गुलाल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस माह को रंगों का महीना कहा जाता है। इस माह में गुलाल का दान करने से घर में बरकत होती है। इसके अलावा जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए इस अमावस्या तिथि में गुलाल का दान करें। 

इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए क्या करें और क्या न करें

फाल्गुन अमावस्या के दिन करें बांसुरी का दान 

seWz HsL. AC UF, QL

फाल्गुन अमावस्या में बांसुरी का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) का पूजा विधिवत करने की परंपरा है। इस अमावस्या में बांसुरी का दान करें। इससे ग्रह दोषों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही रिश्तों में भी मिठास आती है। सभी कार्य में सफलता मिलती है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें- Falgun Month Vrat And Festivals 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

फाल्गुन अमावस्या के दिन करें काले तिल का दिन 

अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष है, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन काले तिल का दान करने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। 

 

फाल्गुन अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;