हमारे जन्म का महीना हमारे स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। अंक ज्योतिष की मानें तो जिस महीने आपका जन्म हुआ है उसका आपके स्वभाव पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यूं कहा जाए कि ये आपके वर्क प्लेस और परिवार को कई तरह से प्रभावित करता है।
हम हर एक महीने में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में पिछले काफी समय से आपको बताते आ रहे हैं उसी क्रम में आपको फरवरी में जन्म लेने वालों की पर्सनैलिटी के बारे में गहराई से बताने के लिए हमने Hussain Minawala, Founder, Beyond Thoughts. Counsellor and Vastu Consultant से बात की। आइए आपको बताते हैं कि अगर आप भी उनमें से एक हैं जिनका जन्म साल के दूसरे महीने यानि फरवरी में हुआ है तो अपने व्यक्तित्व के बारे में जरूर जानें।
फरवरी का महीना, जिसे वैलेंटाइन डे के कारण प्यार का महीना भी कहा जाता है वो वास्तव में कुछ ख़ास होता है। इस महीने की शुरुआत से ही मन मस्तिष्क में पॉजिटिव वाइब्स आने लगती हैं। फरवरी का आगमन ही सबके लिए ख़ास होता है और इस महीने जन्में लोगों को स्पेशल फील कराता है। वास्तव में इस महीने जन्में लोग स्नेह से भरपूर होते हैं और चारों तरफ प्यार बांटते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: February Horoscope 2023: इस महीने कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
पर्सनैलिटी और जन्म के महीने के बीच संबंध के बारे में बात करते हुए एक्सपर्ट Hussain Minawala बताते हैं कि एक व्यक्ति के जन्म के महीने में उनके करियर की पसंद के अलावा उनके व्यक्तित्व, दोस्तों और यहां तक कि उनके पार्टनर पर भी प्रभाव पड़ सकता है। यही नहीं यह उन सेहत संबंधी समस्याओं का भी पता लगाने में मदद करती है जो उस महीने जन्में लोगों को होने की संभावना होती है।
यह विडियो भी देखें
हमारे विशेषज्ञ के अनुसार, फरवरी के महीने में जन्म (जनवरी में जन्म लेने वालों की पर्सनैलिटी) लेने वालों को जीवन में प्रसिद्धि और धन प्राप्त करने की संभावना अन्य लोगों की तुलना में अधिक होती है। ये लोग बहुत ज्यादा रचनात्मक होते हैं और चीजों को हमेशा अलग तरीके से करना पसंद करते हैं। उनकी काम को अलग ढंग से करने की प्रवृत्ति उन्हें हमेशा प्रसिद्धि दिलाने में और आगे निकलने में मदद करती है।
अगर आप उनमें से एक हैं जिनका जन्म फरवरी में हुआ है तो आप स्व-प्रेरित हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। एक बार जब आप कुछ हासिल करने का मन बना लेते हैं, तो आपको रोक पाना मुश्किल होता है।
आप भले ही काम शुरू करने में कठिनाइयों का सामना क्यों न करते हों, लेकिन मुसीबतों से लड़कर सबसे आगे निकल जाते हैं। आपको प्रेरणा दूसरों से लेने की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि आप अपने भीतर की प्रेरणा से आगे बढ़ने में भरोसा रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आपका जन्म दिसंबर में हुआ है तो जानें अपने व्यक्तित्व का राज
आप स्वभाव से बुद्धिमान हैं और अगर आपको बुद्धि का पावर हाउस कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आप मजबूत इच्छाशक्ति वाले हैं और अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। आप दूसरों की सुनते हैं लेकिन अपनी बुद्धि पर सबसे ज्यादा यकीन रखते हैं।
आपके अंदर अच्छी लीडरशिप क्वालिटी है और आप अपनी टीम को एक परिवार की तरह हैंडल करना जानते हैं। आप हमेशा सबकी बातों का ध्यान रखते हैं और आपकी सबके बीच अलग पहचान होती है।
आप ऐसे व्यक्ति हैं जो कभी किसी से सांत्वना की उम्मीद नहीं रखते हैं और होने भीतर कुछ बातों को छिपाकर रखना पसंद करते हैं। आप अपने आस-पास की सभी घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करके अपने भविष्य की योजनाएं याय करना पसंद करते हैं।
आप उनमें से हैं जो फरवरी में जन्में हैं तो ये सभी आपकी विशेषताएं हो सकती हैं। आपका विनम्र स्वभाव आपको दुनिया से अलग बनाने में मदद करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।