image

इन मूलांक की महिलाएं दिल नहीं दिमाग से लेती हैं फैसला, चुटकियों में सुलझा लेती हैं हर समस्या

 अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक नंबर होता है। इसी नंबर से उनके स्वभाव के बारे में पता चलता है। इस बार हम आपको आर्टिकल में ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे जो दिल से नहीं दिमाग से फैसला लेती है। साथ ही हर समस्या को चुटकियों में सुलझा देती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 17:48 IST

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक हमारे व्यक्तित्व और जीवन ऊर्जा पर प्रभाव डालता है। इसी वजह से लोग अपने मूलांक नंबर को जानकर अपने स्वभाव के बारे में जरूर जानते हैं। इस बार हमने सिद्धार्थ एस. कुमार से जानते हैं उन महिलाओं के बारे में जिनके बारे में कहा जाता है कि इनके दिमाग की चाल समझना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है, ये दिल से ज्यादा दिमाग से फैसले लेती हैं और कठिन से कठिन स्थितियों में भी भावनाओं में बहने की बजाय समाधान खोज लेती हैं। इनका दिमाग कम्प्यूटर से भी तेज चलता है, वैसे ही ये महिलाएं पलभर में परिस्थितियों को समझ लेती हैं और उसका हल निकाल देती हैं।

ऐसी तेज दिमाग और प्रैक्टिकल सोच वाली लड़कियां अक्सर मूलांक 4, 9 और 3 की होती हैं। आपको बता दें कि हमारे एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार- NumroVani के संस्थापक एवं शोध-आधारित वैदिक एवं नाड़ी ज्योतिषाचार्य — IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। वे वेद-ज्योतिष, नाड़ी-ज्योतिष, अंक-ज्योतिष, वास्तु एवं उर्जा-विज्ञान को आधुनिक डेटा-एनालिटिक्स, व्यवहार-विज्ञान और शोध-आधारित दृष्टिकोण से जोड़कर जीवन, व्यवसाय और संबंधों में सटीक, परिणाम-प्रधान एवं प्रमाणिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आर्टिकल में जानते हैं इन 3 मूलांक के बारे में।

मूलांक 3 की महिलाएं कैसी होती हैं?

जिनकी जन्म तारीख 3, 12 और 21 होती है। उनका मूलांक नंबर 3 होता है। मूलांक 3 की महिलाएं ज्ञान, रचनात्मक सोच और प्रामाणिकता का सुंदर संगम होती हैं। ये समाज और परिवार की जिम्मेदारियों को समझती हैं और हर काम बहुत सोच-समझकर करती हैं। भावनाओं को समझते हुए भी ये प्रैक्टिकल रहती हैं और परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने की क्षमता रखती हैं। इनके पास त्वरित निर्णय लेने की क्षमता होती है और ये अपनी बुद्धिमत्ता से हर चुनौती को अवसर में बदलना जानती हैं।

3 mulank

मूलांक 4 की महिलाएं होती हैं दिमाग की तेज

जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है। उनका मूलांक नंबर 4 होता है। मूलांक 4 की महिलाएं अपनी अनोखी सोच, गहरी समझ और असाधारण विश्लेषण शक्ति के लिए जानी जाती हैं। ये हर चीज को अलग दृष्टिकोण से देखती हैं और भावनाओं में बहने की बजाय तथ्यों पर भरोसा करती हैं। इनके दिमाग में हमेशा प्लानिंग और स्ट्रैटेजी चलती रहती है, और यही वजह है कि इन्हें किसी भी परिस्थिति में भ्रमित करना आसान नहीं होता। चुनौती आए तो ये घबराती नहीं, बल्कि ठंडे दिमाग से हर स्थिति का समाधान खोज लेती हैं।

Mulank 4 (4)

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

मूलांक 9 की महिलाएं होती हैं आत्मविश्वासी

जिनकी जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है। उनका मूलांक नंबर 9 होता है। मूलांक 9 की महिलाएं जन्म से ही योद्धा होती हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता और प्रबल आत्मविश्वास स्वाभाविक रूप से होता है। चाहे जीवन में संघर्ष कितना भी बड़ा क्यों न हो, ये हार मानने वालों में शामिल नहीं होतीं। इनकी सोच अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होती है। ये भावनाओं को स्थान देती हैं, लेकिन निर्णय लेते समय भावुकता इनके रास्ते में नहीं आती। इनके लिए सही और न्यायपूर्ण निर्णय सबसे पहले होता है, और यही इन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

3 - 2025-10-30T170804.314

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;