herzindagi
personality traits of children born on makar sankranti

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन जन्मे बच्चों का कैसा होता है भविष्य?

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि जहां एक ओर मकर संक्रांति का प्रभाव सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है तो वहीं, इस दिन का विशेष असर उन लोगों पर देखने को सबसे ज्यादा मिलता है जो इस दिन जन्में होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-10, 16:23 IST

मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी, दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिससे सूर्य की स्थिति मजबूत होगी और सूर्य शुभता प्रदान करेंगे। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि जहां एक ओर मकर संक्रांति का प्रभाव सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है तो वहीं, इस दिन का विशेष असर उन लोगों पर देखने को सबसे ज्यादा मिलता है जो इस दिन जन्में होते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने भी हमें कई रोचक तथ्य बताये इस बात से जुड़े कि कैसे होते हैं मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग, कैसा होता है इनका जीवन और कैसी होती है इस दिन जन्म लेने वाले लोगों की पर्सनैलिटी।

मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोगों का स्वभाव और करियर

मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग अत्यंत यथार्थवादी होते हैं। वे किसी भी स्थिति में सच्चाई और वास्तविकता का सामना करते हैं, और अपने जीवन में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हैं। सीधा-सीधा कहें तो मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग प्रैक्टिकल होते हैं। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं।

makar sankranti ke din janme logo ki personality kaisi hoti hai

मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग अपने स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के लिए प्रसिद्ध होते हैं। वे दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते और खुद के दम पर अपनी स्थिति को मजबूत बनाना बखूबी जानते हैं। किसी भी चुनौती का सामना करते समय ये लोग शांत और स्थिर रहते हैं और बिना घबराए धैर्य के साथ समस्या का समाधान निकालते हैं।

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन मंदिर में क्यों रखा जाता है गेहूं?

मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग अपनी दिनचर्या और काम को व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं। जिम्मेदारी से अपने कार्यों को निभाते हैं और किसी भी स्थिति में अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटते। मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग बाहरी रूप से सख्त दिखते हैं लेकिन इमोशनल भी होते हैं। दिल और दिमाग के बीच बैलेंस करना इन्हें आता है।

makar sankranti ke din janme logo ka career kaisa hota hai

मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग हमेशा पॉजिटिव सोच रखते हैं। पैसों के मामले में बहुत सोच-समझकर आवश्यकता अनुसार खर्च करते हैं। ऐसा नहीं है कि ये कंजूस होते हैं लेकिन हां, जरूरत के हिसाब से धन व्यय करना इनकी खूबी होती है। मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग बचत करने में माहिर होते हैं। पैसों से जुड़े निर्णय इनके सही निकलते हैं।

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन किस रंग के कपड़े पहने? जानें लाभ

मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोगों का करियर भी बहुत अच्छा होता है। मकर संक्रांति के दिन जन्मे लोग वित्तीय मामलों को अच्छी तरह समझते हैं और बैंकिंग, निवेश, बीमा, और वित्तीय सलाहकार जैसे क्षेत्रों में अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इन्वेस्टमेंट या बैंकिंग जैसी फील्ड में ये लोग टीम लीड से लेकर मैनेजर हेड तक का पद प्राप्त कर सकते हैं।

makar sankranti ke din janme logo ki life kaisi hoti hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।