herzindagi
march borns personality traits

आपका जन्म मार्च में हुआ है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

March Born People Personality: अलग-अलग महीनों में जन्में लोगों का व्यक्तित्व भी अलग होता है। आइए जानें कि अगर आपका जन्म मार्च में हुआ है तो आपकी पर्सनैलिटी कैसी होगी।   
Editorial
Updated:- 2023-02-23, 12:47 IST

ज्योतिष की राशियों की ही तरह महीनों की संख्या भी 12 होती है। ऐसा माना जाता है कि आपके जन्म का महीना आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहता है। जिस महीने आपका जन्म हुआ है उसका संबंध आपके स्वभाव, व्यक्तित्व, प्रेम, विवाह, करियर, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होता है।

ज्योतिष की मदद से जन्म के महीने के आधार पर किसी व्यक्ति की खूबियां और खामियों का पता लगाया जा सकता है। हम पिछले कुछ महीनों से आपको इस बारे में जानकारी दे रहे हैं कि जन्म के महीने के आधार पर कैसे आपकी पर्सनैलिटी पता चल सकती है। आइए आज उसी क्रम में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें मार्च में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व के बारे में।

मार्च में जन्में लोग कैसे होते हैं

march borns people traits

मार्च के महीने में जन्म लेने वाले लोग मध्यम कद के थोड़े मोटे और दिखने में स्वस्थ होते हैं। ऐसे लोग खुशमिजाज, बेपरवाह और मिलनसार होते हैं। उन दोनों का एक बड़ा सामाजिक दायरा होता है और उनके कई दोस्त होते हैं।

खर्चीले स्वभाव के होते हैं मार्च में जन्में लोग

मार्च में जन्मे लोगों का ख़र्चों में बहुत खुला हाथ होता है, ये अपने दोस्तों, प्यार और प्रियजनों पर दिल खोलकर ख़र्च करते हैं। ये लोग कई बार भविष्य की चिंता किए बिना ही पैसे खर्च करते हैं और समय आने पर परेशान हो जाते हैं। इन्हें अपने खर्चे कहीं भी सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है।

महत्वाकांक्षी होते हैं मार्च में जन्में लोग

march born people personality traits

मार्च में पैदा हुए लोग बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं और काम के बारे में सिर्फ सोचने के बजाय उसे पूरा करने में विश्वास करते हैं। जीवन के प्रति इनका दृष्टिकोण बहुत सरल और सहज होता है और लोगों का सही ढंग से आंकलन करते हैं।

अगर आप उनमें से एक हैं जो मार्च में जन्में हैं तो आप शांत और दार्शनिक हैं, जो एकांत में रहना पसंद करते हैं। शांति प्रिय होने की वजह से ये लोग दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र होते हैं। किसी भी परेशानी के समय भी ये लोग शांति से समस्या का समाधान ढूढ़ते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: March Horoscope 2023: इस महीने कौन सी राशियां हैं सबसे ज्यादा लकी, जानें

मार्च में जन्में लोगों का करियर

मार्च में पैदा हुए लोग बहुत तेज दिमाग के होते हैं और अपनी बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। ये लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं और उच्च पदों तक पहुंचते हैं। इनके लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री जैसे फील्ड बहुत फायदेमंद होती है।

वे अपनी रचनात्मकता के कारण एक अच्छे लेखक, अभिनेता, चित्रकार, या संगीतकार बन सकते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से देखे जाते हैं। कभी-कभी बुरी संगति में पड़ने के कारण इन्हें अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन्हें सलाह दी जाती है कि दोस्ती हमेशा सोच-समझकर ही करें

मार्च में जन्में लोगों की लव लाइफ

love life of march born people traits

मार्च के महीने में जन्में लोगों की लव लाइफ उनके पार्टनर की पसंद पर निर्भर करती है। ये अपने पार्टनर के प्रति काफी वफादार होते हैं। ये अपने साथी से अपने प्यार का इज़हार करते हैं, लेकिन ये ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं।

इन्हें अपने प्यार और जीवन पर भरोसा होता है और ये पार्टनर को पूरी आजादी देते हैं। ये जल्दी प्यार में नहीं पड़ते हैं, लेकिन एक जिसके प्यार में तो वे जीवन भर साथ रहते हैं। मार्च में पैदा होने के कारण, वे करुणा, कोमलता और प्रेम से भरे होते हैं, जो उन्हें अपने साथ रहने वाले हर व्यक्ति के प्रति सहानुभूति देता है।

इसे जरूर पढ़ें: March 2023 Numerology Prediction: अच्‍छा या बुरा कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना


मार्च में जन्में लोगों का स्वास्थ्य

मार्च में पैदा हुए लोगों की शारीरिक बनावट उनके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। ऐसे लोग मोटे और छोटे कद होते हैं। इनका स्वास्थ्य आमतौर पर सामान्य रहता है, लेकिन कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। उन्हें शरीर से ज्यादा मानसिक रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

मार्च में जन्में लोगों के लिए शुभ चीजें

मार्च में पैदा हुए लोगों को हरी, पीली और गुलाबी चीजों से फायदा होता है। इन्हें अपने शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हमेशा रविवार, सोमवार या शनिवार से करनी चाहिए, ये दिन इनके लिए भाग्यशाली होते हैं।

इस प्रकार मार्च में जन्म लेने वाले लोग मिले-जुले स्वभाव के होते हैं और अपने व्यक्तित्व की वजह से दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik.com, Unsplash.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।