Parshuram Jayanti Quotes 2025:वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह तिथि आमतौर पर अप्रैल या मई में पड़ती है। साल 2025 में यह पर्व 29 अप्रैल, मंगलवार को मनाया जा रहा है। परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। भगवान परशुराम को भगवान शिव से एक शक्तिशाली फरसा यानी कुल्हाड़ी प्राप्त हुआ था, जिसके कारण उनका नाम परशुराम पड़ा। भगवान परशुराम को शक्ति, न्याय और धर्म का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर लोग अपनों को संदेशे भेजकर बधाई या शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी परशुराम के जन्मोत्सव पर दोस्तों और परिवारवालों को बधाई देने के लिए कोट्स सर्च कर रहे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको परशुराम जयंती शुभकामना संदेश के बारे में बताने जा रहे हैं।
परशुराम जयंती कोट्स (Parshuram Jayanti Quotes 2025)
ब्राह्मण बदलते हैं, तो किस्मत करवट लेती है
कहने लगता है हर मंजर, हर अंजाम एक नई कहानी
कौन कहता है परशुराम अब जन्म नहीं लेते,
वे आज भी जन्मते हैं, बस नाम और पहचान बदल जाते हैं।
पितृ भक्त परशुराम जी
विष्णु के छठें अवतार हुए
पिता जमदग्नि
मां रेणुका के पांचवें
ऋषिकुमार हुए
शांत है तो श्रीराम हैं
वो ही है तो जग का कल्याण
भड़क गए तो परशुराम हैं
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु है वो करण के
अंतर जाने आनंत और मरण के
नमन करता सारा संसार जिसे
बने जल भी अमृत उनके चरण के
परशुराम जयंती विशेज (Parshuram Jayanti Wishes 2025)
लेकर फरसा परशुराम जी
रण भूमि में आते हैं
तब-तब पापी और अधर्मी को
फरसे से मार गिराते हैं
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई
परशुराम चाप शर कर में राजे
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे
मंगलमय शुभ छबि ललाम की
आरती की श्री परशुराम की
परशुराम जयंती की मंगलमय शुभकामनाएं
रावण का अहंकार और परशुराम का पराक्रम
दोनों हमारी रगो में दौड़ते हैं
हम वो वशंज है जिसमें
रावण कभी झुका नहीं
परशुराम कभी रुका नहीं
धर्म की रक्षा हेतु जिसने उठाया था शस्त्र,
ऐसे परशुराम का जीवन है एक अनुपम दृष्टि।
शुभ परशुराम जयंती
इसे भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: जानें परशुराम से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
परशुराम जयंती मैसेज (Parshuram Jayanti Message 2025)
अंगारे नहीं फौलाद है हम
परशुराम की औलाद है हम
इन के वंश के हम चीते हैं
जो खुद के जिगर पर जीते हैं
शस्त्र और शास्त्र दोनों ही है उपयोगी
यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी
जय श्री परशुराम
परशुराम जयंती की बधाई
ना हार मानी, ना झुके अत्याचार के सामने,
परशुराम आज भी बसते हैं हर धर्म प्रिय इंसान में।
शुभ परशुराम जन्मोत्सव
परशुराम का साहस, तप और तेज है मिसाल,
उनकी कृपा से हो जीवन में खुशियों की बौछार।
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं (Parshuram Jayanti ki Hardik Shubhkamnaye)
जिस तरह परशुराम जी ने अन्याय का अंत किया
उसी तरह आपके जीवन से हर दुख और कठिनाई का अंत हो।
मंगलमय परशुराम जयंती
अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक
भगवान परशुराम का आशीर्वाद आपके जीवन को उज्जवल बनाए
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
धरती पर धर्म का दीप जलाने आए,
अधर्मियों का नाश करने परशुराम आए।
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई
जहां सत्य हो, साहस हो और हो धर्म का नारा,
वहीं होता है परशुराम जैसा वीर हमारा।
परशुराम जयंती की मंगलकामनाएं!
इसे भी पढ़ें-Parshuram Mahadev Temple: शिव के इस मंदिर में हर दाम्पत्य जीवन की परेशानी होती है दूर, आप भी एक बार दर्शन कर जाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों