How to Reuse Old Papers: घर का कोई भी सामान खराब नहीं होताा है। आप एक ही चीज को अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर चाहे कोई कपड़ा हो या पुराने कागज। आपके मन में सवाल आ सकता है कि पुराने कागज का क्या किया जा सकता है। बता दें कि बच्चों के पास ढेर सारे पुराने कागज बचते हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैसों को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
पुराने कागज को इस्तेमाल करके आसानी पैन स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ कागज को रोल करते हुए स्टीक की शेप देनी होगी। ऐसी ही ढेर सारी स्टिक को जोड़ने के बाद आपको उन्हें कटींग करके पैन स्टैंड का आकार देना होगा। अब सभी स्टिक को चिपकाने के लिए फेविकोल या टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे अपने हिसाब से डेकोरेट करें और इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ेंः शॉपिंग बॉक्स को फेंकने की बजाए करें इन कामों के लिए इस्तेमाल
पुराने कागज से स्टिक बनाकर आप टोकरी भी बनी सकते हैं। आपको बस स्टिक को मोड़ते हुए एक के बाद दूसरी स्टिक को लगाना है। इसके बाद आपकी टोकरी का आकार बड़ा होता जाएगा। आपको जितनी बड़ी टोकरी चाहिए, उतनी ज्यादा स्टीक लगाएं।
पुराने कागज की मदद से आप बैग भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस पेपर को फोल्ड करके उसे मजबूत बनाना है। अब सभी कागजों को बैग का आकार दें और गम की मदद से जोड़ दें। बैंक की पासपुत जैसी चीजों को ले जाने के लिए यह बैग एक अच्छा ऑप्शन है।
यह विडियो भी देखें
इन सभी टिप्स के अलावा आप वॉल हैगिंग आदी बनाने के लिए भी पुराने कागज को इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी चीजों को बनाने के लिए आपको 1 रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा, जो बढ़िया बात है।
इसे भी पढ़ेंः बोतल के ढक्कन को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।