पपीते के पेड़ पर नहीं लग रहे फल तो करें ये काम

पपीते का पेड़ घर के गार्डन में आसानी से लगाया जा सकता है। यह अन्य पेड़ों की तुलना में कम जगह लेता है और इसके फल से लेकर पत्तियां तक औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए ज्यादातर घरों में इसका पौधा लगाया जाता है। घर में पपीता दो तरीके से उगाया जा सकता है। पहला बीज से और दूसरा पोधे के जरिए, दोनों ही तरीका घर के गार्डन में पपीता उगाया जा सकता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि पपीते के पेड़ में फल नहीं लगते। यही नहीं फूल आते और झड़ जाते है, लेकिन फल लगने का नाम नहीं लेते।
बता दें कि पपीते का पेड़ 7 से 8 महीने बाद फल देना शुरू कर देता और यह चार साल तक जीवित रहता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे मुरझाना शुरू कर देता है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग इसे जड़ से निकालकर फेंक देते हैं और उस जगह पर दोबारा पपीता का पौधा लगा देते हैं। अगर आपने भी अपने घर के गार्डन में पपीते का पौधा लगाया है, तो कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है,क्योंकि सही देखरेख नहीं होने की वजह से यह फल नहीं दे पाता।
पपीते का कौन सा पौधा लगाना चाहिए

पपीपा के पौधे 2 तरीके के होते हैं, मेल और फीमेल। अगर पौधा मेल है, तो पपीते के पेड़ में फल नहीं आएगा। लाख कोशिशों के बावजूद अगर उस पेड़ में फल लग भी जाए तो तुरंत झड़कर गिर जाता है। इसलिए बीज से अगर आप पपीते का पौधा उगा रहे हैं तो एक साथ कई बीज अलग-अलग जगह पर डाल दें। जब पौधे बाहर आए तो कुछ दिन तक उसकी सेवा करें और फिर किसी जानकार की मदद पता करें कि कौन सा पौधा मेल है और कौन सा फीमेल। इसके अलावा अगर आप पपीते का पौधा लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि फीमेल ही लगाएं। जब भी अपने गार्डन(गार्डन में इस्तेमाल करें विनेगर) एरिया में पपीते उगाए फीमेल पौधा ही लगाएं।
इसे भी पढ़ें:गार्डनिंग का शौक है तो घर पर इस तरह उगाएं रोजमेरी का पौधा
कीड़ों की वजह से भी नहीं लगते हैं फल

पपीते के पेड़ में कीड़ लगने से पौधे की वृद्धि रुक जाती है और इसमें फल नही लग पाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि इसकी देखभाल की जाए और जरूरत पड़ने पर खाद का भी उपयोग करें। कई बार हमें पपीते के पेड़ पर लगे कीड़े या फिर फंगस का अंदाजा नहीं होता है, लेकिन जब इसके फूल झड़ने शुरू हो जाते हैं,तब हमें इसकी परेशानी का पता चलता है। पपीते के पेड़ में कीड़े लग गए हैं, इसका अंदाजा हम उसके पत्तों से लगा सकते हैं। पपीते(पपीते का इस्तेमाल) के पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए जैसे ही पत्तियां पीली होने लगे उसे नीचे से तोड़ दें। ऐसा सिर्फ आप नीचे की पत्तियों के साथ करें, ऊपर की पत्तियों को न तोड़ें।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं घर में एरेका पाम रखने के ये अद्भुत फाय
गोबर का करें इस्तेमाल

खाद के रूप में गोबर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं, ऐसे में पपीते के पेड़ को कीड़े और फंगस से बचाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पपीते के तने से आधे फीट की दूसरी पर मिट्टी को खोदें और फिर इसमें गोबर को मिक्स कर दें। ऐसा करने से कीड़े नहीं लगेंगे, लेकिन इसमें अधिक फंगस या फिर कीड़े लग गए हैं तो मार्केट से कीटनाशक लाकर इसका उपयोग कर सकते हैं। वहीं बारिश के मौसम में पपीते के पेड़ के आसपास अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। दरअसल पपीते के पेड़ को ज्यादा नमी नुकसान पहुंचाती है। मिट्टी में अधिक नमी की वजह से पेड़ सड़ जाते हैं।
यहां बताए गए टिप्स की मदद से आप पपीते के पेड़ की देखरेख कर सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।