कौन है सना यूसुफ? पाकिस्तानी Tik Tok स्टार जिसे ऑनर किलिंग के चलते घर में घुसकर बेरहमी से मार डाला, हर साल Pakistan में इतनी लड़कियां होती हैं शिकार

Pakistani Tiktoker Sana Yousaf Shot Dead News: पाकिस्तान की फेमस टिकटॉक स्टार सना यूसुफ को उनके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावर उनके घर में मेहमान बनकर आए थे। सना को पास से कई गोलियां मारी गई हैं। पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का ये मामला नया नहीं है। हर साल कितनी ही लड़कियां इसका शिकार होती हैं।
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-03, 15:36 IST
Pakistani Tiktoker Sana Yousaf Shot Dead News

Pakistani Tiktoker Sana Yousaf Shot Dead Inside Residence: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ को उनके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबित, हमलावर टिकटॉक स्टार के घर में घुसे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून और SAMAA TV की रिपोर्ट के मुताबिक, यंग पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार सना यूसुफ केवल 17 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह ऑनर किलिंग का मामला है। पाकिस्तान में इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं।

पाकिस्तान में ऑन किलिंग काफी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर लड़कियों के एक्टिव होने पर ऑनल किलिंग का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी एक पाकिस्तानी लड़के अपने ही पिता के हाथों ऑनर किलिंग का शिकार हो चुकी है। आइए जानें, पाकिस्तान में ऑनर किलिंग से जुड़े मामलों के बारे में...

सना यूसुफ कौन थी?

पाकिस्तानी टिकटॉक क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ 17 साल की थीं। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनके कंटेंट को लोग काफी पसंद भी करते थे। सना मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं। रिपोर्ट्स की मानें, तो वह एक सामाजिक कार्यकर्ता की बेटी थीं।

ऑनर किलिंग का है अंदेशा

View this post on Instagram

A post shared by sana (@sanayousaf22)

सना यूसुफ हत्या को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, यह पहली बार नहीं है। इस साल पाकिस्तान में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले पाकिस्तान के क्वेटा में एक 15 साल की लड़की को उसके खुद के पिता और मामा ने ऑनर किलिंग के तहत गोली मार दी थी। कथित तौर पर उसकी हत्या टिकटॉक चलाने को लेकर की गई थी।

पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में हुए संगीन हॉनर किलिंग केस

  • पिछले साल जुलाई में मोहब्बत खान नामक एक व्यक्ति ने अपनी बीवी और 18 साल की बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे लगा कि ये लोग परिवार के खिलाफ जा रही हैं और इससे परिवार की बदनामी होगी। दोनों पर कटार से बार-बार हमला किया गया।
  • पिछले साल अगस्त में 20 साल की शाहीना बीबी को उसके पिता और भाई ने एक लड़के के प्यार करने का आरोप लगाकर मार दिया।
  • सितंबर 2024 में सायरा नामक 19 साल की लड़की और उसके पति दोनों की हत्या कर दी गई थी क्योंकि दोनों ने परिवार की मर्जी के बिना शादी की थी।
  • नवंबर 2024 में 5 बच्चों की मां को फैसलाबाद में ईंठों से कुचलकर मार दिया गया था क्योंकि परिवार को लग रहा था कि उसका अफेयर चल रहा है। उसकी लाश को बाद में नाली में फेंक दिया गया था।
  • पिछले साल दिसंबर में तीन बच्चों की मां अमीना बीबी को उसके भाई ने गोली मार दी थी। उसने पुलिस को कहा था कि उसकी बहन का चरित्र संदेह करने वाला है।
  • इस साल मार्च में ही फातिमा नामक 19 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उस व्यक्ति की भी हत्या कर दी थी जिसके साथ उसका अफेयर था।

पाकिस्तान में क्यों बच जाते हैं हॉनर किलिंग करने वाले?

ये सिर्फ कुछ मामले हैं जो न्यूज में आए हैं, लेकिन पाकिस्तान की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 1000 लड़कियां हर साल हॉनर किलिंग का शिकार बनती हैं। अजीब बात ये है कि पाकिस्तानी कानून मानता है कि अगर कोई व्यक्ति हॉनर किलिंग कर रहा है, और अगर विक्टिम के परिवार वाले दोषी को माफ कर दें, तो दोषी बरी कर दिया जाएगा। कई मामलों में विक्टिम का भाई या पिता ही उसकी हत्या करते हैं जिससे परिवार वाले उन्हें माफ कर देते हैं।

सना को पास से मारी गोली

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, सना यूसुफ के घर में घुसने वाले हमलावर ने उन्हें बेहद करीब से गोली मारी और उस पर लगातार फायर किया।

टिकटॉक पर काफी फेमस थीं सना यूसुफ

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल की रहने वाली सना यूसुफ टिकटॉक पर काफी फेमस थीं। टिकटॉक पर सना काफी फेमस हैं। इंस्टग्राम पर भी सना को 504k लोग फॉलो करते हैं। SAMAA TV के मुताबिक, सना पर हमला करने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके ही रिश्तेदार थे। दरअसल, इस बात का अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि हमलावर उनके मेहमान बनकर आए थे।

मामले में अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

View this post on Instagram

A post shared by sana (@sanayousaf22)

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून और समा टीवी के मुताबिक, अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, अब तक हत्या के पीछे का कारण भी साफ नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है। सना के फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के मामले

पाकिस्तान में ये ऑनर किलिंग का कोई नया मामला नहीं है। हर साल इसी तरह हजारों लड़कियां ऑनर किलिंग का शिकार हो जाती है। पाकिस्तान ह्यूमन राइट रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, हर साल पाकिस्तान में करीब 1000 लड़कियां ऑनर किलिंग की बलि चढ़ती हैं।पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने 2024 में पाकिस्तान में 588 तथाकथित ऑनर किलिंग के मामले दर्ज किए।

क्या लड़कियों का सोशल मीडिया पर आना इतना बुरा

पाकिस्तान के कई इलाकों में आज भी लोग लड़कियों का सोशल मीडिया यूज करना काफी बुरा मानते हैं। आज के इस मॉर्डन युग में क्या सोशल मीडिया पर एक्टिव होने और फेमस होने की सजा मौत हो सकती है? आपकी इस पर क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। क्या लड़कियों के सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से भी समाज को किसी तरह का नुकसान हो सकता है?

यह भी देखें- फॉलोअर्स कम होने की वजह से कॉन्टेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल ने ले ली अपनी जान, क्या सोशल मीडिया की चमकती दुनिया के पीछे इतना घना अंधेरा होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram@sanayousaf22

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP