प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। प्यार जब भी होता है, तब ना तो पैसा देखा है और ना ही रंग रूप लेकिन कई बार प्यार हमेशा वन साइड ही रह जाता है। वन साइडेड लव यानी एक तरफा प्यार। अधिकतर महिलाएं ऐसी हैं, जो एक तरफा प्यार कर बैठती है और फिर इस स्थिति से लंबे समय तक गुजरती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप एक तरफा प्यार से हो रही मुश्किलों से थोड़ा बाहर आ सकती हैं।
किसी करीबी इंसान से अपनी फीलिंग करें शेयर
अगर आपको भी एक तरफा प्यार हो गया है और आप इस स्थिति से गुजर रही हैं, तो अपनी भावनाओं को दबाकर रखना और सिर्फ इस प्यार के बारे में सोचने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने किसी करीबी व्यक्ति से अपनी फिलिंग्स को शेयर कर सकती है। इससे वह आपको कुछ अच्छी सलाह देंगे और आपके मन में चल रही परेशानियों का भी समाधान निकलेगा।
जिससे प्यार है उसकी हर चीज को अपने से करें दूर
आपको जिस इंसान के साथ एक तरफा प्यार हुआ है उस इंसान से जुड़ी सभी चीजों को आप अपने से दूर कर दें। यही नहीं आप उस इंसान के साथ भी दूरी बना ले। फोन कॉल से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह आप उसे ब्लॉक कर सकती हैं। ऐसा करने से बार-बार उस व्यक्ति के ख्याल आपके मन में नहीं आएंगे।
यह भी पढ़ें:Office Look को दें स्टाइलिश टच, पहनें लेटेस्ट डिजाइन वाले Palazzo
खुद को दूसरी चीजों में रखें व्यस्त
एकतरफा प्यार से दूरी बनाने के लिए और अपनी मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए आप अपना ध्यान दूसरी जगह एकत्रित कर सकती है। आप अपने इंटरेस्ट से जुड़ी हर वह चीज करें, ताकि आपको उस शक्श की याद ना आए, जिससे आपको एक तरफा प्यार हुआ है। इन सभी टिप्स की मदद से आप एकतरफा प्यार की वजह से खराब हो रही मेंटल हेल्थ को सुधार सकती है।
यह भी पढ़ें:Dark circles ने खूबसूरती को कर दिया है खराब! तो सस्ते में करें इसका इलाज, काम आएगा ये ग्लिसरीन का खास उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों