हिन्दू धर्म में पूजा -पाठ के दौरान कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता है जिससे आपको लाभ मिल सकता है। पूजा-पाठ में विशेष रूप से नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं कोई भी पूजन या हवन इसके बिना अधूरा माना जाता है।
इसे श्री फल भी कहा जाता है क्योंकि ये माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि यदि पूजा के दौरान नारियल का इस्तेमाल किया जाता है तो माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही नहीं किसी भी शुभ काम में या कोई नई वस्तु खरीदने पर नारियल तोड़ने की प्रथा भी सदियों से चली आ रही है।
आमतौर पर हम दो आंखों वाले नारियल का इस्तेमाल पूजन में करते हैं, लेकिन एकाक्षी नारियल यानि जिसमें एक आंख होती है ऐसे नारियल का भी ज्योतिष में विशेष महत्व है। आइए Life Coach और Astrologer Dr. Sheetal Shaparia से जानें एकाक्षी नारियल से जुड़े कुछ उपायों और इसके फायदों के बारे में ,
आमतौर पर हम जानते हैं कि नारियल के सिर पर तीन बिंदु वाली आंखें होती हैं लेकिन इस नारियल की एक आंख होती है। एक आंख वाले नारियल को एकाक्षी नारियल या श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है और यह लाखों में से कोई एक नारियल में ही पाया जा सकता है।
यह नारियल भगवान शिव की तीसरी आंखका प्रतीक माना जाता है। यदि आपके घर में ऐसा नारियल रखा हुआ है तो नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। यही नहीं इस तरह का नारियल घर की आर्थिक स्थिति को भी ठीक से बनाए रखने में मदद करता है।
अगर आप एकाक्षी नारियल को घर में सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं और इससे जुड़े कुछ ज्योतिष उपायों को आजमाती हैं तो आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और धन लाभ भी हो सकता है। आइए जानें इससे जुड़े कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: One Eye Coconut: सामान्य नारियल से कैसे भिन्न है एकाक्षी नारियल, जानें इसका महत्व
अगर आपको बिना वजह कई नुकसान होते हैं और आप उनके कारण नहीं जान पा रहे हैं तो आप घर में गुड लक लाने के लिए एकाक्षी नारियल को पूजा के स्थान पर रखें। पूजा के स्थान पर रखने के साथ इसकी नियमित पूजा भी करें। आप इसमें सिंदूर लगाएं और इसकी पूजा भी नियम से करें। इस उपाय से आपके घर में गुडलक आएगा और बिगड़ते हुए काम भी बनने लगेंगे।
अगर आप पैसों की कमी से परेशान रहती हैं तो इसे घर की तिजोरी या पैसों के स्थान पर रखें। इस उपाय से आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आपका व्यर्थ में खर्च होने वाला धन बचेगा। ये उपाय आपको जल्द ही धनवान बनाने में मदद करेगा और सभी कामों में सफलता दिलाएगा। ये उपाय आपको किसी भी कर्ज से मुक्ति भी दिलाएगा और अगर आप जीवन में असफल हो रही हैं तो उसके कारण भी आपको जल्द पता चलेंगे, जिससे आप समस्याओं से बाहर निकल पाएं।
इसे भी पढ़ें: पूजा में क्यों किया जाता है नारियल का इस्तेमाल, जानें इसका महत्व
एकाक्षी नारियल का दैनिक जीवन और धर्म दोनों के लिए विशेष महत्व है। हालांकि इसे हासिल करना मुश्किल होने के बावजूद, यह सफलता का एक बहुत ही उपयोगी माध्यम है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।