Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

One Eye Coconut: सामान्य नारियल से कैसे भिन्न है एकाक्षी नारियल, जानें इसका महत्व

पूजा में नारियल का अत्यधिक महत्व है। वहीं, एकाक्षी यानी कि एक आंख वाले नारियल को सामान्य नारियल से ज्यादा शुभ माना जाता है।    
Updated:- 2022-11-30, 12:36 IST
image

One Eye Coconut: हिन्दू धर्म में नारियल को पवित्र माना जाता है। इसी कारण से हर पूजा-पाठ में नारियल की स्थापना की जाती है। नारियल के कई प्रकार होते हैं जैसे कि सामान्य नारियल, एक आंख वाला नारियल, तीन आंख वाला नारियल आदि। हर नारियल का अपना एक महत्व है। 

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको एक आंख वाले नारियल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। एक आंख वाले नारियल को एकाक्षी नारियल भी कहा जाता है। यह नारियल सामान्य नारियल से कहीं अधिक प्रभावकारी और शुभ फल प्रदायक माना जाता है। 

  • जहां एक ओर सामान्य नारियल पवित्र और पूजनीय होता है तो वहीं, एकाक्षी नारियल को धर्म शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। 

ek aankh wala nariyal

  • जहां एक ओर सामान्य नारियल में सभी देवताओं का वास होता है तो वहीं, एकाक्षी नारियल को मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Basil Astro: इस तुलसी को घर में लगाने से क्यों किया जाता है मना? जानें 

  • जहां एक ओर सामान्य नारियल के पानी को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है तो वहीं, एकाक्षी नारियल के पानी को अमृत के समान समझा जाता है। 
  • जहां एक ओर सामान्य नारियल की पूजा से घर में सुख और शांति स्थापित होती है तो वहीं, एकाक्षी नारियल को विशेष तौर पर धन प्राप्ति (धन प्राप्ति के उपाय) के लिए पूजा जाता है।

ek aankh waale nariyal ka mahatva

  • जहां एक ओर सामान्य नारियल को घर या तिजोरी में रखने के लिए जोर दिया जाता है तो वहीं, एकाक्षी नारियल को व्यापार स्थल के लिए सर्वोच्च माना गया है। 
  • जहां एक ओर सामान्य नारियल को मां लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ रखने का विधान है तो वहीं, एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) की प्रतिमा के अभाव में उनके स्थान पर रखा जा सकता है। 
  • जहां एक ओर सामान्य नारियल को जलाभिषेक कराना वर्जित माना गया है तो वहीं, एकाक्षी नारियल को प्रतिमा का प्रतीक मान अभिषेक कराया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: 7 Sages: कौन हैं वो सप्तऋषि जिनके बिना ज्योतिष गणना भी है अधूरी

  • जहां एक ओर सामान्य नारियल के प्सेरभाव से घर में नकारात्मकता का नाश होता है तो वहीं, एकाक्षी नारियल की पूजा से ग्रह दशा ठीक होने के आसार बढ़ जाते हैं।   

nariyal in puja

  • यूं तो घर में सामान्य या एकाक्षी कोई सभी नारियल रखना अच्छा माना जाता है लेकिन एकाक्षी नारियल को घर में स्थापित करना भगवान विष्णुके घर में साक्षात होने के समान माना गया है। 

 

तो ये था सामान्य नारियल और एकाक्षी नारियल के बीच का अंतर और एकाक्षी नारियल का महत्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।