Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:51 AM IST

आखिर क्यों थी भगवान शिव की तीन आंखें? जानिए

इस आर्टिकल में जानिए कि आखिर भगवान शिव के 3 आंखों के पीछे की क्या वजह है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-12, 17:11 IST
lord shiva has  eyes reason

भारत में बने हर एक मंदिर में आपको भगवान शिव की मूर्ति देखने को जरूर मिलेगी। अगर आप उनकी प्रतिमा को गौर से देखेंगे तो उनके माथे पर आपको एक आंख नजर आएगी। मतलब ये कि भगवान शिव की 2 नहीं बल्कि 3 आंखें हैं।

बहुत से लोग इस बारे में जानते हैं और बहुत से लोग अंजान भी हैं। हालांकि इसके पीछे का कारण शायद ही किसी को मालूम हो। भगवान शिव की तीसरी आंख केपीछे का क्या रहस्य है इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में बताने वाले हैं।

भगवान शिव की तीसरी आंख क्यों हैं?

  • महाभारत के एक खंड में दी गई जानकारी के मुताबिक भगवान शिव, पार्वती और नारद जी के बीच हो रही बातचीत के दौरान बताया गया है कि शिव जी की तीसरीआंख कैसे उत्पन्न हुई थी।
  • नारद कहते हैं कि भगवान शिव हिमालय पर्वत पर सभा कर रहे थे। इस सभा में देवता, ऋषि-मुनि और ज्ञानीजन भी मौजूद थे। तभी पार्वती जी वहां आकर भगवान शिवकी दोनों आंखों पर हाथ रख देते हैं।
  • ऐसा करने से पृथ्वी पर सब कुछ काला हो जाता है और ऐसा लगता है कि मानो सब विनाश हो जाएगा। इसी को देखते हुए भगवान शिव व्याकुल हो उठते हैं औरउनकी तीसरी आंख उत्पन्न होती है।

इसे भी पढ़ेंः घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

lord shiva

तीनों काल को देख सकती है तीसरी आंख

भगवान शिव की तीसरी आंख काफी शक्तिशाली है। इस आंख से वो तीनों काल यानी भूत, भविष्य और वर्तमान को देख सकते हैं। यही कारण है कि शिव जीकी तीसरी आंख को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। कहा जाता है वो इस आंख से वो सब कुछ देख सकते हैं जो सामान्य आंख नहीं देख सकती है।

इसे भी पढ़ेंःशिव जी को क्यों नहीं चढ़ाई जाती है हल्दी, जानें इसके कारण

कब खोलते हैं शिव जी तीसरी आंख

माना जाता है कि जब ब्रमांड में सबकुछ अच्छा ना हो तब शिव जी क्रोधित होकर आंख खोलते हैं। उनकी तीसरी आंख के खुलने को खतरे की घंटी की तरह देखा जाता है। (संतान सुख के लिए पूजा के साथ पढ़ें यह व्रत कथा)

उम्मीद है आपको अब समझ आ गया होगा कि भगवान शिव की 3 आंख क्यों हैं। अगर आप इसके अलावा ऐसी ही कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran, HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।