herzindagi
What can you do with dirty paint brushes

बेकार हुए पेंट ब्रश की मदद से बनाएं डेकोरेशन आइटम

पेंट वाले ब्रश को एक दो बार इस्तेमाल करने के बाद उसमें मौजूद तार या ब्रिसल्स खराब हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। बता दें कि इसकी मदद से आप डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-01, 17:38 IST

घर को साफ-सुथरा रखने के साथ साल में एक से दो बार दीवारों की पुताई भी करवाते हैं। ऐसा करने से घर की चमक दोबारा से वापस आ जाती है। वॉल पेंट करवाते समय कई सामान की जरूरत पड़ती है, जिसमें पेंट ब्रश, रोलर, पेंट कलर इत्यादि शामिल होता है। पुताई खत्म होने पर पेंट वाली बाल्टी और ब्रश को धुलकर साफ किया जाता है। अधिकतर लोग बाल्टी को घर के दूसरे काम जैसे अनाज रखने, पानी भरने, पेड़-पौधे आदि लगाने में उपयोग करते हैं। एक से दो बार पेंट करने के बाद ब्रश के तार खराब हो जाते हैं। ऐसे में लोग इसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि आप इसका इस्तेमाल घर को सजाने के लिए कर सकती हैं। चलिए बताते हैं कैसे।

पेंट ब्रश का ऐसे करें इस्तेमाल

Paint brush craft idea

कई बार लोग खराब हुए सामान को कूड़े में फेंकने से पहले बिल्कुल नहीं सोचते हैं। बता दें, कि थोड़ा सा दिमाग लगाकर हम सभी खाली और बेकार पड़े सामान का दोबारा से उपयोग कर सकते हैं। घर को सजाने के लिए हम सभी बाजार से डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं। अगर आपके घर पर पुराने पेंट के ब्रश पड़े हुए है तो आप इसका इस्तेमाल कर सजावट का सामान बना सकती हैं।

सजावट का सामान बनाने के लिए जरूरी सामान

  • पेंट ब्रश
  • एक्रिलिक पेंट
  • पेंटिंग ब्रश
  • रिबन
  • क्राफ्टिंग क्ले
  • कॉटन
  • प्लेट
  • ग्लू

हेलोवीन डेकोरेशन आइटम

Paint Brush Ka reuse kaise karein

पुराने बेकार पड़े पेंट ब्रश की मदद से आप हेलोवीन शेप में डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग साइज के तीन ब्रश लें। सबसे पहले ब्रश को अच्छे से साफ कर लें। अब ब्रश के ऊपरी हिस्से पर क्ले की मदद से नाक, आंख और आइब्रो बनाएं। इसके बाद चेहरे पर लाइट पिंक शेड से पेंट करें। अब आई-ब्रो और आंख को ब्लैक कलर से रंगे। हैंडल वाले हिस्से पर सफेद रंग की मदद से कलर करें। तार वाले हिस्से को आसमानी रंग से हल्का-हल्का रंगे। इसी तरह से आप अपने हिसाब से बाकी दो ब्रश को डिजाइन करके डेकोरेशन के लिए यूज कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-पुराने ब्रश को फेंकने के बजाए किचन की सफाई के लिए ऐसे करें रियूज

कॉमेडी कार्टून शोपीस

Paint Brush Ka reuse

आज के समय बाजार में अलग-अलग प्रकार के सजावट के सामान मिलते हैं। इन सामान को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। पेंट ब्रश की मदद से आप कॉमेडी कार्टून शोपीस बना सकती हैं। इसके लिए ब्रश पर अपने मनपसंद कैरेक्टर को डिजाइन कर उसे पेंट करें। अब इसे आप सजाने के लिए कमरे में हैंग कर सकती हैं।

गार्डन को सजाने के लिए करें इस्तेमाल

Paint brush se banaye sajawat ka saman

बेकार पड़े पेंट ब्रश की मदद से आप अपने बगीचे को सजा सकती हैं। इसके लिए पुराने ब्रश को साफ करके उसे अलग-अलग रंग से पेंट करें। अब इसे पॉट के किनारे पर चिपका कर सजा सकती हैं। इसके अलावा आप ब्रश पर कार्टून करेक्टर डिजाइन कर उसे मिट्टी में गाड़ सकते हैं।

हैंगिंग डेकोरेशन आइटम

Paint brush reuse idea

ब्रश की मदद से आप हैंगिंग सजावट का सामान भी बना सकती हैं। इसके लिए ब्रश को साफ करके ग्लू की मदद से पुराने न्यू पेपर को पेस्ट करें। पेस्ट करने के बाद बीच-बीच में कलर की मदद से पेंट करें। अब सभी ब्रश के होल पर रस्सी बांधकर उसे अपनी मनपसंद वाली जगह पर हैंग करें।

इसे भी पढ़ें- पुरानी और खराब T-Shirts को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock, Pixbay

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।