साल 2022 अब खत्म होने को है और 2022 में हमने बहुत कुछ देखा है। कोविड रिस्ट्रिक्शन्स हटने के बाद से 2022 में जिंदगी थोड़ी नॉर्मल हो गई, लेकिन अब 2023 अपने साथ क्या कारनामे लेकर आता है ये देखने वाली बात है? आने वाले साल में आपका करियर, लव रिलेशनशिप और हेल्थ कैसा रहने वाला है ये हम आपको अंक ज्योतिष की मदद से बताने जा रहे हैं।
भाग्यांक 1 का फल जानने में हमारी मदद न्यूमेरोलॉजिस्ट एवं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग ने की है।
यदि आपका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है तो आपका जन्मांक 1 होगा और 1 अंक के स्वामी सूर्य होते हैं, लेकिन 2023 साल है केतु का साल। सूर्य कंट्रोलिंग स्वभाव का होता है और केतु इसका ठीक उल्टा होता है। सूर्य जहां आपको डिसिप्लिन में रहना सिखाता है वहीं केतु के हिसाब से थोड़ा सा आलस ही ठीक है।
इसे जरूर पढ़ें- Love Marriage Horoscope 2023: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा है ये साल? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
इस साल आपको अपने स्वभाव का ध्यान रखना होगा। सूर्य आपका स्वामी है तो आपके लिए नाम, काम आदि जरूरी है और केतु कहता है कि जैसा चल रहा है चलने दो इसलिए आपको इस साल आलस से दूर रहने की जरूरत होगी। स्वभाव के साथ आपको इस साल अपने शब्दों को कंट्रोल करके रखना है। अगर आप कोई नुकसान उठाएंगे तो अपने ही बोले हुए शब्दों की वजह से उठाएंगे।
अन्यथा व्यवसाय में आपको बढ़त मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कोर्ट कचहरी का अगर कोई मामला फंसा हुआ है तो आप उसमें से भी आसानी से निकल जाएंगे। पैतृक संपत्ति का अगर कोई केस है तो उसमें भी लाभ मिलेगा।
यह विडियो भी देखें
हां, जनवरी, फरवरी, मार्च ये तीन महीने भी व्यापार को लेकर ठीक नहीं हैं। अगर इस साल कोई निवेश करना चाह रहे हैं तो बिना जानकारी के ना करें। शुरुआत के तीन महीने ज्यादातर कठिनाइयों के लिए दिख रहे हैं। निवेश करने से पहले आप किसी जानकार से सलाह लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। बाकी आर्थिक दृष्टि से ये साल अच्छा है।
ये साल आपको लोगों की परख करवाएगा। आप अपने रिश्तों के बीच ही कई लोगों की असलियत देख पाएंगे। ये साल दिखाएगा कि कौन आपके साथ खड़ा है और कौन नहीं। लव लाइफ 2023 को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा और अगर आपका रिलेशनशिप पहले से ही कुछ उतार-चढ़ाव भरा है तो आपको ये पता चल जाएगा कि ये आगे चलने वाला है या नहीं। आपको इस साल खुद से फालतू के विवादों से बचकर चलना है।
आपको अपने अंदर इंस्पिरेशन जगानी है और इसलिए अगर जागरुकता नहीं है तो इस साल आपको परेशानियां आ सकती हैं क्योंकि केतु आपको कुछ और करने नहीं देगा।
स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए मानसिक परेशानियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सूर्य और केतु की नहीं बनती है इसलिए इस साल आप भ्रम की स्थिति में भी रह सकते हैं। आप सूर्य हैं इसलिए आप इस स्थिति से आसानी से निकल सकते हैं बस अपने ऊपर भरोसा रखें।
बाकी हेल्थ के लिहाज से ये साल अच्छा रहेगा। हां, छोटी-मोटी परेशानियों से बचने की जरूरत है और हो सकता है कि कुछ समय के लिए कोई पुरानी बीमारी परेशान करे, लेकिन फिर भी आप ठीक रहेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल
बाकी मामलों में ये साल अच्छा है और साल की शुरुआत में आप जहां थे वहां से आगे ही मिलेंगे। अगर आपको कोई जरूरी फैसला लेना है और ईस्ट या नॉर्थ वेस्ट के डायरेक्शन की ऊर्जा का फायदा उठाएं। उपाय के हिसाब से सूर्यदेव को जल दें। हर जिम्मेदारी खुद उठाएं और किसी अन्य पर भरोसा ना करें।
अगर आपका भाग्यांक 1 है तो आपके मन में इससे जुड़े और क्या सवाल हैं ये हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।