सिर्फ सीलन नहीं! दीवार का रंग उड़ाने के ये कारण हर घर में छिपे होते हैं

इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि घर की दीवार पर लगा पेंट किन वजहों से उड़ जाता है और इसके लिए आपको क्या करना चाहिए।
image

हम घर की दीवारों को सुंदर बनाने के लिए उन पर पेंट करवाते हैं। लेकिन, कुछ समय बाद इस पेंट का रंग उड़ जाता है। कई लोग इसके लिए सीलन की समस्या और पानी के रिसाव को जिम्मेदार ठहराते हैं, और यह सच भी है कि ऐसा होने का इनमे से एक हो सकते हैं। पर इसके पीछे कुछ और भी कारण हैं और इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि आखिर किन कारणों से दीवार का रंग उड़ सकता है।

दीवार के पेंट का रंग उड़ने के पीछे कई सारी वजहें हो सकती हैं, और अगर आप इस बात पर ध्यान नहीं देती हैं, तो इससे आपका दोबारा पेंट करवाने का खर्च बढ़ सकता है।

सीधी धूप का असर

पेंट के रंग उड़ने के पीछे एक कारण धूप हो सकती है। ऐसा तब होता है जब आपकी दीवार पर सीधी धूप आ रही हो, और इस कारण दीवार का रंग फीका पड़ जाता है। ऐसे में आप धूप जहां से आ रही है उस जगह को कवर करें। अगर धूप खिड़की से आ रही है, तो ऐसे में खिड़की पर पर्दा लगा सकती हैं या काले शीशे लगाकर धूप को अंदर आने से रोक सकती हैं।

wall paint fades

इसे भी पढ़ें-घर को ऐसे बनाएं वाटरप्रूफ, नहीं होगी सीलन की दिक्कत

खराब वेंटिलेशन

घर के अंदर खराब वेंटिलेशन भी दीवार के रंग फीका होने का कारण हो सकता है। यह अक्सर रसोई और बाथरूम जैसी जगहों पर होता है, जहाँ नमी ज्यादा होती है। सही वेंटिलेशन न होने की वजह से नमी से पेंट अपनी पकड़ खो देता है। ऐसे में आप एग्जॉस्ट फैन चलाएं या खिड़कियां खोल लें, ताकि घर के अंदर की नमी को नियंत्रित किया जा सके।

wall clean

धूल का जमाव

धूल की वजह से भी दीवार के पेंट का रंग उड़ सकता है। दरअसल, धूल दीवारों पर जमा हो जाती है और दीवारों पर धूल की एक परत बन जाती है, इस वजह से दीवारें पीली या बदरंग दिखने लगती हैं। ऐसे में आप समय-समय पर दीवारों की धूल को साफ करें।

सीलन या पानी के रिसाव के अलावा, इस आर्टिकल में बताए गए अन्य कारणों की वजह से भी दीवार के पेंट का रंग फीका पड़ सकता है। इन कारणों को समझ कर और इन पर ध्यान देकर लंबे समय तक अपनी दीवारों को नया और चमकदार बनाए रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-टपकती छत और सीलन की झंझट से चाहती हैं बचना? तो मानसून से पहले कर लें ये जरूरी काम !

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit:freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP