मुश्किल दौर में महाभारत से लोग सीखेंगे जीवन जीने की कला: नीतीश भारद्वाज

कोरोना वायरस के इंफेक्शन के चलते इस समय लोग घरों में क्वारंटाइन में हैं। इसे देखते हुए डीडी अपना सबसे ज्यादा पॉपुलर शो महाभारत एक बार फिर से लेकर डीडी पर दिखा रहा है, जिसे लेकर आम लोगों से लेकर इस शो में काम कर चुके कलाकारों तक में विशेष उत्साह है। बहुत सी महिलाएं इस बात को लेकर खुश है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर यह धार्मिक शो टीवी पर उसी तरह देख रही है जैसे कि वह अपने बचपन में देखा करती थीं। महाभारत अपने समय का सबसे भव्य और महंगा शो था और इसकी लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके प्रोड्यूसर थे बी. आर. चोपड़ा और इसका निर्देशन किया था उनके बेटे रवि चोपड़ा ने। इस शो के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं, जिन्हें लिखा था डॉक्टर राही मासूम रजा ने। इस शो में श्री कृष्ण का यादगार किरदार नीतीश भारद्वाज ने निभाया था। यह शो टीवी पर दोबारा दिखाया जा रहा है, इसे लेकर नीतीश भारद्वाज भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
'महाभारत से मिलेगी महामारी के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा'
नीतीश भारद्वाज ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा,
'पहले के समय में वीएफएक्स की टेक्नोलॉजी नहीं थी, अगर उसे इग्नोर कर दिया जाए और डॉक्टर राही मासूम रजा के महाभारत के डायलॉग्स पर फोकस किया जाए तो इससे लोग मुश्किल वक्त में भी जीने की कला सीख सकते हैं। वे इससे इतना प्रेरित होंगे कि किसी बात को लेकर उनकी सोच नकारात्मक नहीं होगी। यह वक्त हमें महामारी के खिलाफ युद्ध करने के लिए प्रेरित कर रहा है और महाभारत हमें सिखाती है कि हम यह काम कैसे कर सकते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: द्रौपदी को नहीं आती थी शर्म, पीरियड्स पर करती थी खुल कर बात
'सेल्फ एनालिसिस सिखाती है महाभारत'
View this post on Instagram
इस शो में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन की भूमिका निभाई थी। वह कोरोनावायरस के साथ लड़ाई को महाभारत के युद्ध की संज्ञा देते हैं। पुनीत कहते हैं, 'महाभारत का हर एपिसोड किरदारों के मजबूत और कमजोर पक्षों की तरफ हमारा ध्यान आकर्षित करता है और हमें सेल्फ एनालिसिस के लिए प्रेरित करता है। हम एक बार फिर से पुराने दौर में चले गए हैं। मुझे 1988 का समय याद है, जब यह शो शुरू हुआ था, तब सड़कें खाली हो जाया करती थीं और अब भी कुछ वैसा ही है, क्योंकि इस समय में लॉक डाउन चल रहा है। इतिहास खुद को दोहरा रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: युधिष्ठिर ने महिलाओं को दिया था श्राप, पेट में नहीं पचा पाएंगी कभी कोई बात
'महाभारत से मिलती है धैर्य रखने की प्रेरणा'
View this post on Instagram
पुनीत इस्सर ने आगे कहा कि महाभारत हमें सिखाती है कि कैसे शांत रहा जाए और हमारा ध्यान उन चीजों की ओर भी आकर्षित कराती है, जो हमें गलत काम करने के लिए उकसाती हैं। आज के समय में घर में रहना आपके धैर्य की परीक्षा है। बाहर ना निकलने पर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपका धैर्य निश्चित रूप से आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। महाभारत में एक मुख्य संदेश यह दिया गया कि इंसान के भीतर अहंकार नहीं होना चाहिए। कुछ लोग अहंकारी होते हैं और यह सोचते हैं कि वह कभी नहीं हार सकते। महाभारत के बहुत से किरदार भी अपने बारे में यही सोचते हैं, लेकिन वह गलत है।'
'महाभारत देखकर कम होगा लोगों का स्ट्रेस'

इस शो में गिरजा शंकर ने धृतराष्ट्र की भूमिका निभाई थी। गिरजा शंकर ने देश में लॉक डाउन के समय में महाभारत दिखाए जाने पर कहा है, 'यह शो लोगों को अपना स्ट्रेस लेवल कम करने मैं मदद करेगा। कोरोनावायरस के इंफेक्शन के कारण लोग काफी चिंतित हैं, लेकिन इस शो को देखकर उन्हें राहत महसूस होगी। साथ ही यह शो लोगों को आत्म विश्लेषण के लिए भी प्रेरित करेगा। यही नहीं, लोग इस शो को देखकर खुद को मजबूत महसूस करेंगे। यह शो जीवन के प्रति नजरिए को पूरी तरह बदल देता है। महाभारत सिखाती है कि जो कुछ है सब यहीं है। आपने जो किया, उसका परिणाम आपको यहीं मिलेगा।'
'महाभारत दुनिया का आईना है'
View this post on Instagram
यह शो फिर से शुरू होने पर गुफी पेंटल भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने इस शो में दुर्योधन के मामा शकुनि का किरदार निभाया है। गुफी पेंटल ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है, 'देश में लॉक डाउन है अन्यथा मैं अपने ऑनस्क्रीन भांजे पुनीत इस्सर के साथ इसे देखने जाता। क्रोध, इच्छा और खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करना, ये सभी चीजें समाज में दिखाई देती हैं और महाभारत एक तरह से समाज का ही आईना है। इस शो के जरिए युवा पीढ़ी एक बार फिर से टीवी के स्वर्णिम युग को देखेगी।'
Image Courtesy: indiatvnews, old_indian_television_series, ajil_kumarakom
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।