Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:44 AM IST

लंबे समय बाद अंबानी खानदान में बजेगी शहनाई, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का हुआ रोका

आखिरकार राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी  ने रोका कर लिया है। अब देखना यह होगा कि दोनों शादी के बंधन में कब बंधते हैं?
Updated:- 2022-12-29, 15:54 IST
radhika and anant ambani got engaged in hindi

देश के सबसे चर्चित खानदानों में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार पर सभी की नजरे रहती हैं। यह परिवार बिजनेस में तो नंबर वन है ही मगर साथ ही इस परिवार में संबंधों में जो मधुरता है उसकी भी मिसालें दी जाती हैं। इस घर की मुखिया नीता अंबानी अपनी पूरे परिवार को जोड़ कर चलती हैं। फिर चाहे बेटे हों या बहुएं। ईशा और आकाश की शादी के बाद सभी को इंतजार था कि कब अंबानी खानदान में फिर से शहनाइयां बजेंगी। आज राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने रोका कर लिया है। देखें उनके रोके की फोटो।

अनंत और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका हो गया है।

देखें दोनों की शानदार केमिस्ट्री की कुछ फोटोज

radhika merchant mehendi design

राधिका मर्चेंट के बारे में सारी बातें तब सामने आंईं जब आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रोका पार्टी में देखा गया। राधिका मर्चेंट को उससे पहले कोई नहीं जानता था। इस फंक्शन को होस्ट कर रहे शाहरुख खान ने भी मजाक-मजाक में अनंत अंबानी से राधिका मर्चेंट को लेकर बात की थी।

इसे जरूर पढ़ें: जेठानी श्लोका मेहता और देवरानी राधिका मर्चेंट के बीच जानें कैसे हैं रिश्ते

radhika merchant and anant ambani latest romantic pictures

मगर, तब ही यह बात तय नहीं थी कि राधिका मर्चेंट ही अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं। इसके बाद ईशा अंबानी के वेडिंग संगीत में भी श्लोका मेहता के साथ राधिका मर्चेंट को फिल्म पद्मावत के गाने ‘घूमर’ पर डांस करता हुआ देखा गया।एनटीलिया की ये अनदेखी तस्वीरें और राज कर देंगे आपको हैरान

radhika merchant bridal lehenga pictures

तब लोगों के अंदर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के रिश्ते के बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ी। इसके बाद तो राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के साथ अंबानी परिवार के लगभग सभी फंक्शन में नजर आने लगीं।होने वाली छोटी बहू राधिक मर्चेंट के साथ नीता अंबानी की है जबरदस्‍त कैमिस्‍ट्री

radhika merchant in isha ambnai wedding pics

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के रिश्ते की खासियत यह है कि उन दोनों की कैमिस्ट्री तो अच्छी है ही मगर राधिका अभी से ही अंबानी खानदान की बहू के सारे फर्ज अदा कर रही है। वह नीता अंबानी के साथ परछाईं की तरह लगी रहती हैं। नीता अंबानी का कोई भी काम हो वह राधिका मर्चेंट के बिना अधूरा होता है। श्लोका मेहता के आने के बाद भी नीता अंबानी को ज्यादातर राधिका मर्चेंट के साथ ही देखा जाता है।राधिका मर्चेंट के इन 4 लेहंगा डिजाइंस से लें टिप्स

adhika merchant in ambani house

राधिका मर्चेंट इस बात को बहुत अच्छे से समझती हैं कि अनंत अंबानी अपनी फैमिली से कितना जुड़े हैं खासतौर पर अपनी मां नीता अंबानी से अनंत अंबानी का अलग ही जुड़ाव है। यही जुड़ाव राधिका मर्चेंट भी नीता अंबानी से रखती हैं।राधिका मर्चेंट ने आकाश-श्लोका की शादी में ईशा अंबानी का पहना था नेकलेस

इन सबके अलावा राधिका मर्चेंट जितना ज्यादा अंबानी परिवार से जुड़ी हैं उतना ही ज्यादा अनंत अंबानी राधिका की फैमिली से जुड़े हैं। हाल ही में राधिका मर्चेंट की फैमिली में किसी की शादी थी। इस शादी में अनंत अंबानी भी शामिल हुए थे।

राधिका और अनंत को साथ में कपल पिक्चर खिंचवाते भी कई बार देखा गया है। दोनों ही साथ में बेहद क्यूट नजर आते हैं। आपको बता दें कि अभी राधिका और अनंत अंबानी की शादी से जुड़ा कोई भी फंक्शन नहीं हुआ है। मगर जल्द ही लोग इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।