Celebrity Face Off: नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने आकाश-श्लोका की शादी में ईशा अंबानी का पहना था नेकलेस

अंबानी खानदान की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी होने वाली ननद ईशा अंबानी से मिलता जुलता डायमेंड का हार पहना है। 
Updated:- 2019-05-03, 16:50 IST
radhikha merchant life facts new

इसी वर्ष मार्च के महीने में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी हुई है। इस शादी की चर्चा अभी तक हो रही है। इस ग्रैंड वेडिंग में हॉलीवुड बॉलीवुड और देश विदेश के कई चर्चित लोग आए थे। शादी में अंबानी खानदान के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी शामिल हुईं थी। राधिका मर्चेंट शादी में बेहद खूबसूरत लुक में नीता अंबानी के साथ ही पहुंची थीं। इस शादी में सभी लोगों की नजर उनके खूबसूरत लहंगे पर थी मगर, इसके साथ-साथ लोगों ने एक चीज और नोटिस की। यह चीज थी राधिका मर्चेंट के गले का डायमंड नेकलेस। जी हां, उनका नेकलेस हूबहू ईशा अंबानी द्वारा एक फंक्शन में पहने गए नेकलेस से मिलता जुलता था। 

ambani family choti bahu

राधिका मर्चेंट की वायरल तस्वीरें 

राधिका मर्चेंट ने आकाश अंबानी की शादी में ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे में सिल्वर कलर की बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी हो रखी थी। नीता अंबानी और ईशा अंबानी पीरामल की तरह राधिका मर्चेंट ने भी हाथों में मेहंदी लगा रखी थी। ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने डायमंड का नेकलेस और ईयरिंग व चूड़ियां पहनी थी। राधिका का मेकअप लुक नेच्यूरल था और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सिर्फ पोनीटेल ही बनायी थी।

 

इस फंक्शन में राधिका काफी सुंदर नजर आ रही थीं। मगर, उन्होंने जो नेकलेस पहना था वह हू ब हू वैसा ही था जैसा ईशा अंबानी ने आकाश और श्लोका के रोका ईवेंट में पहना था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह नेकलेस ईशा अंबानी का ही है। मगर, इस पर अभी तक अंबानी फैमिली और राधिका मर्चेंट का कोई स्टेमेंट नहीं मिला। देखा जा तो ऐसा हो सकता है कि एक जैसे दो डायमंड नेकलेस हों। मगर, एक ही परिवार में आखिर दो लोग एक से नेकलेस क्यों लेंगे। 

radhika merchant wedding look

कौन हैं राधिका मर्चेंट 

 ईशा अंबानी की शादी से लेकर आकाश अंबानी की शादी के हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट हमेशा ही अंबानी परिवार के साथ-साथ ही नज़र आयीं। 24 वर्ष की राधिका मर्चेंट बिज़नेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। न्यूयॉर्क से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेज्यूएशन करने के बाद इन दिनों राधिका भी अपने फैमिली बिज़नेस में ही हैं। अनंत अंबानी अपने बड़े भाई आकाश अंबानी की शादी के बाद अब हो सकता है कि राधिका से शादी कर लें।

 

नीता अंबानी को शुरु से ही राधिका मर्चेंट बेहद पसंद है यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी राधिका अंबानी फैमिली के साथ ही थी इसके बाद ईशा अंबानी की शादी के हर फंक्शन में भी वो अंबानी परिवार के साथ-साथ ही नज़र आ रही थी। ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के बीच का बोंड काफी खास है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।