Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:11 AM IST

Ambani Family: जेठानी श्लोका मेहता और देवरानी राधिका मर्चेंट के बीच जानें कैसे हैं रिश्ते

नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता और होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के बीच है बेहद प्यारा रिश्ता। देखें तस्वीरें। 
Updated:- 2019-09-11, 17:37 IST
image

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का गाना ‘लो चली मैं अपने देवर के बारात ले के’ तो आप सभी ने सुनी होगा। जरा सोचिए कि इस गाने पर आप अंबानी खानदान की बहूरानी श्लोका मेहता को डांस करते हुए देखें तो आपको कैसा लगेगा। वैसे हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का। अनंत अंबानी के बारे में सभी जानते हैं कि राधिका मर्चेंट उनकी गर्लफ्रेंड हैं। राधिका का अंबानी फैमिली में अभी से बहुत आनाजाना है। अंबानी फैमिली में कोई भी शुभ काम हो रहा हो राधिका मर्चेट उसमें जरूर नजर आती हैं। वैसे आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट अपने बॉयफ्रेंड अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी के बहुत ही करीब हैं। नीता अंबानी राधिका को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं और वह हमेशा ही उन्हें अपने साथ रखती हैं। मगर, राधिका मर्चेंट केवल अपनी होने वाली सास नीता अंबानी के साथ ही नहीं बल्कि अपनी जेठानी श्लोका मेहता के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रखती हैं। श्लोका और राधिका को कई ईवेंट्स में साथ देखा गया है। वह दोनों जेठानी-देवरानी कम और बहने ज्यादा नजर आती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:  नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने इस तरह परिवार सहत की गणेश जी की पूजा

nita ambani daughter in law radhika merchant pictures

कुछ दिन पहले जब श्लोका मेहता की बर्थ डे पर अंबानी फैमिली ने एक स्पेशल बर्थडे विश वीडियो बनवाया था तब श्लोका को विश करने के लिए राधिका मर्चेंट भी अनंत अंबानी के साथ नजर आई थीं। इस वीडियो में राधिका ने श्लोका के लिए बहुत ही अच्छी बातें बोली थीं। राधिका ने कहा था, ‘श्लोक्स, तुमने हम सभी को बहुत प्यार दिया है। तुम बहुत अच्छी हो। तुम्हारे होने से घर में बहुत सारी खुशियां आ गई हैं।’ होने वाली छोटी बहू राधिक मर्चेंट के साथ नीता अंबानी की है जबरदस्‍त कैमिस्‍ट्री

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका के दिल के बेहद करीब हैं ये 4 लोग, जानें कौन हैं ये

shloka and radhika pictures together

इतना ही नहीं श्लोका और आकाश अंबानी के शादी के दौरान भी हर फंक्शन में राधिका नजर आई थीं। श्लोका और आकाश की शादी से पहले जब ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी हुई थी श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट दोनों ही ईशा के साथ-साथ ही नजर आ रही थीं। ईशा अंबानी के संगीत में श्लोका और राधिका ने साथ में डांस भी किया था। नीता अंबानी की होने वाली ‘छोटी बहू’ राधिका मर्चेंट के इन 4 लेहंगा डिजाइंस से लें टिप्स

shloka Mehta and radhika merchant devrani jethani relationship

श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट दोनों ही नीता अंबानी के साथ आउटिंग पर भी नजर आते हैं। हालहि में नीता अंबानी अपनी दोनों बहुओं के साथ एक आर्ट गैलरी में नजर आई थीं। यहां पर भी श्लोका और राधिका दोनों ही बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आ रही थीं। वहीं रिलायंस ग्रुप के हर ईवेंट, मीटिंग और पार्टी में श्लोका और राधिका साथ ही नजर आती हैं। दोनों को साथ देख कर कोई भी नहीं कह सकता कि रिश्ते में दोनों जेठानी और देवरानी होने वाली हैं। ईशा अंबानी के इन 5 ज्वेलरी सेट से लें टिप्स

Shloka Mehta and Radhika Merchant Interesting Chemistry See Pictures

गौरतलब हैं कि अंबानी खानदान की बड़ी बहू नीता अंबानी और छुटी बहू टीना अंबानी के बीच बहुत अच्छे टर्म्स नहीं हैं। दोनों ही एक दूसरे से बहुत अधिक मेलमिलाप भी नहीं रखतीं। लास्ट टाइम नीता और टीना को एक साथ ईशा अंबानी की शादी में साथ में डांस करते हुए देखा गया था। नीता अंबानी के 5 डिजाइनर ज्वेलरी सेट से लें टिप्स

 

फिलहाल श्लोका और राधिका के बीच ऐसा कुछ नहीं है। यदि आजकल की अन्य सेलिब्रिटी जेठानी देवरानी की जोडि़यों पर बात की जाए तो ऐसे में श्लोका और राधिका यह रिश्ता अभी नया-नया है और दोनों को साथ में देखना बहुत ही अच्छा लगता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।