Neem Karoli Baba के कैंची धाम में इस दिन लगने वाला है सबसे बड़ा मेला, जानें क्या है इसका महत्व और इतिहास

Neem Karoli Baba के कैंची धाम में हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएंगा। स्थापना दिवस के दिन कैंची धाम में बड़ा मेला भी लगेगा।
image

हर साल की तरह इस साल भी कैंची धाम में बड़ी धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के कुछ दिन पहले से ही कैंची धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। दूर-दूर से लोग यहां स्थापना दिवस मनाने के लिए पहुंचेंगे। कैंची धाम में स्थापना दिवस की तैयारी भी जोरों शोरों से चल रही है।

कौन है नीम करोली बाबा

1 - 2025-06-13T174218.292

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली से 9 किलोमीटर की दूरी पर कैंची धाम आश्रम मौजूद है। लोगों के बीच न सिर्फ यह आश्रम बहुत प्रसिद्ध है, बल्कि वे बाबा नीम करोली महाराज को भी पूजनीय मानते हैं। नीम करोली बाबा साधारण मनुष्य की तरह ही अपना जीवन जीते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा लोगों से प्यार किया और उन्हें सही रास्ता दिखाया। भक्तों का मानना है कि नीम करोली बाबा के पास चमत्कारी शक्तियां थी, जिससे वह लोगों की मदद किया करते थे।

कब है स्थापना दिवस और कहां लगेगा मेला

बाबा नीम करोली महाराज ने 15 जून 1964 को कैंची धाम आश्रम की नींव रखी थी। तब से लेकर अभी तक हर साल इस दिन यानी 15 जून को कैंची धाम में बहुत बड़ा उत्सव मनाया जाता है। 15 जून को कैंची धाम में बहुत बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में देशभर से लोग आते हैं और भजन कीर्तन पूजा पाठ आदि करते हैं।

बाटा जाएंगा मालपुए का प्रसाद

2 - 2025-06-13T174220.859

जानकारी के मुताबिक हर साल 15 जून यानी कैंची धाम स्थापना दिवस के दिन आश्रम में मालपुए का प्रसाद बढ़ता है। कहा जाता है कि नीम करोली बाबा को मालपुए बहुत पसंद थे। इसीलिए यह प्रसादी इस दिन बाटी जाति है। यही नहीं जानकारी के मुताबिक यहां पर बड़ी-बड़ी हस्तियां भी नीम करोली बाबा के आश्रम में दर्शन करने के लिए आई है। ऐसे में अगर आप भी इस साल स्थापना दिवस पर कैंची धाम जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो मेले और प्रसाद का आनंद जरूर ले।

यह भी पढ़ें:Kainchi Dham: नीम करोली बाबा के कैंची धाम से ये चीज़ें लाएं, दूर हो सकते हैं सभी कष्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram/kainchi_dham04/kainchidham

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP