Rashmika Mandanna कैसे बनी नेशनल क्रश, जानें दिलचस्प किस्सा

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री नेशनल क्रश बन गई है। क्या आप जानती हैं कि आखिर क्यों रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश का टैग दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेत्री के करियर से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
टीचर के कारण मिली थीं पहली फिल्म
रश्मिका फिल्मों में नहीं बल्कि एकेडमिक्स में जाना चाहती थीं। वहीं उनकी एक टीचर ने उनका नाम फ्रेश फेस के लिए दे दिया था। इसके बाद मजबूरी में आकर अभिनेत्री को कॉम्पिटिशन में भाग लेना पड़ा था। आपको बता दें कि उन्होंने इस टाइटल को अपने नाम किया और अपनी पहली फिल्म साइन भी कर ली।
अभिनेत्री नहीं चाहती थीं फिल्मों में काम करना
इसके बाद भी अभिनेत्री ने यही सोचा था कि वह एक फिल्म में काम करने के बाद बैक ऑफ कर जाएंगी। वहीं इस पर रश्मिका ने खुद एक बयान दिया था कि- मैं एक साधारण परिवार से हूं। ऐसे में हम पढ़ाई को काफी ज्यादा अहमियत देते है। ऐसे में मैंने सोचा था कि कुछ न्यू एक्सपिरियंस हो जाएंगा लेकिन यह फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थीं।
इसे जरूर पढ़ें: रश्मिका मंदाना के ये बेमिसाल लुक्स आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट
पहली फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई थीं
अब तक रश्मिका की 10 फिल्में रिलीज हो चुकी है। रश्मिका ने फिल्मों की कामयाबी और टैलेंट के बलबूते लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। ऐसे में एक बार ट्विटर पर रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड हो होने लगी थीं। जिसके बाद खुद रश्मिका ने एक स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर से शेयर भी किया था।
इसे जरूर पढ़ें: इस तरह करेंगी मेकअप तो ब्लैक ड्रेस में दिखेंगी बेहद क्लासी
श्रीवल्ली बन हुई थी फेमस
फिल्म पुष्पा के बाद से ही अभिनेत्री को काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई थीं। इस फिल्म के बाद से अभिनेत्री को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे थे। पुष्पा से रश्मिका ने दुनियाभर में एक अलग पहचान हासिल कर ली हैं। श्रीवल्ली बन वह सभी के दिलों पर राज किया करती हैं। फोर्ब्स इंडिया की 2021 की लिस्ट में रश्मिका का नाम मोस्ट इंफ्लुएंशियल एक्टर ऑफ सोशल मीडिया में शामिल हुआ था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।