NASA से आज पहली बार सिर्फ महिलाओं की टोली करेगी स्पेसवॉक, जानें क्या रहेगा खास

आज पहली बार नासा से महिलाओं की एक टोली स्पेसवॉक पर जाएगी। पहले ये स्पेसवॉक मार्च में होना तय था लेकिन अब इसे अक्टूबर में पूरा किया जा रहा है। तय कार्यक्रम में इस तरह का बदलाव स्पेससूट उपलब्ध न होने की वजह से किया गया था। फिर नए सिरे से इसका प्लान तैयार किया गया और अब ये मिशन अपनी आखिरी पड़ाव पर है और आज ही इसपर मुहर लगनी है। नासा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसके तय कार्यक्रम के तहत आज दो महिलाओं की टोली को स्पेसवॉक पर भेजा जाएगा। इस बारे में नासा की ओर से पहले एक प्रेस ब्रीफिंग भी की दी गई थी। इस प्रेस ब्रीफिंग में इस स्पेसवॉक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। नासा ने बताया कि एस्ट्रोनॉट्स क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर इस स्पेसवॉक मिशन का हिस्सा हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ग्रीक गणित ने माना, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं सुपरमॉडल बेला हदीद
मार्च में प्लान किए गए स्पेसवॉक को स्पेससूट उपलब्ध न होने की वजह से कैंसल किया गया था। उस समय जिन लोगों को स्पेसवॉक पर ले जाने का प्लान बना था, उस हिसाब से नासा के पास स्पेससूट उपलब्ध नहीं थे। उसके बाद लोगों के हिसाब से स्पेससूट बनाया गया और अब ये स्पेसवॉक मिशन पूरी तरह से अपने तैयार है।
आपको बता दें क्रिस्टीना कोच मार्च महिने में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में आई थीं और उन्हें अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन के साथ एक स्पेसवॉक पर जाना था, लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा, क्योंकि स्टेशन पर केवल एक तरह के आकार का सूट था। इस वजह से मैकक्लेन इस स्पेसवॉक पर नहीं जा पाए।

आपको बता दें एस्ट्रोनॉट्स क्रिस्टीना कोच 40 साल की हैं और 2013 से नासा से जुड़ी हुई हैं। वहीं, जेसिका मीर 42 साल की हैं और 2002 से नासा के लिए कार्यरत हैं। इस मिशन के लिए इन दोनों को गाइडेंस और सपोर्ट कनाडा स्पेस एजेंसी की फ्लाइट कंट्रोलर क्रिस्टन फैसिओल ने दिया है। आपको बता दें कि क्रिस्टन जल्द ही नासा के ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर में जॉइन करेंगी।
वहीं, हाल ही में क्रिस्टन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी की पहली बार दो महिलाएं स्पेसवॉक करने वाली हैं और उन्हें सपोर्ट करने का जिम्मा उनको सौंपा गया है और वो इस बात से काफी खुश हैं। एस्थर डुफ्लो और अभीजीत बनर्जी को मिला नोबेल, अर्थशास्त्री को सिर्फ 'Wife' का तमगा मिलने से तमतमाया ट्विटर।

इसे जरूर पढ़ें: Delhi Odd Even Rule: इस बार महिला ड्राइवरों को ऑड-ईवन स्कीम से दी जाएगी छूट
नासा की प्रवक्ता स्टीफेनी शीयरहोल्ज ने बताया कि अब तक के शेड्यूल के मुताबिक स्पेसवॉक किया जाएगा। ये पहली बार है कि स्पेसवॉक में सभी महिला एस्ट्रोनॉट्स ही होंगी। महिला स्पेसवॉकर्स के अलावा लीड फ्लाइट डायरेक्टर मैरी लॉरेंस और जैकी कैगी फ्लाइट कंट्रोलर होंगी। आपको बता दें कि नासा में पचास फीसदी फ्लाइट डायरेक्टर्स महिलाएं हैं। ये 5 आदतें महिलाओं को बनाती हैं कामयाब।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।