रात की रानी जिसे सिस्टर नाइट जैस्मिन भी कहा जाता है। इसकी खुशबू रात के समय सबसे ज्यादा आती है। इसके फूलों की खूशबू इतनी अच्छी होती है कि कोई भी दूर से बता सकता है कि यह रात की रानी का पेड़ है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इसमें फूल कम खिलते हैं। ऐसे में हम कई सारी चीजों को डालते हैं, लेकिन इसका फायदा नजर नहीं आता है। इस बार आप इसके पेड़ में सरसों खली जिसे मस्टर्ड केक भी कहते हैं। इसका घोल डालें आपके गमले में फूल ही फूल नजर आएंगे।
क्या होता है सरसों खली
सरसों खली का इस्तेमाल अक्सर पेड़-पौधों में किया जाता है। यह सरसों के बीज से लेत निकालने के बाद बचा हुआ पदार्थ होता है। इसमें फास्फोरस, पोटैशियम और सल्फर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से पौधों की जड़े मजबूत होती हैं, और गमले में फूल भी अच्छे से खिलते हैं। साथ ही, इनकी खूशबू भी काफी आती है। इसी घोल को आप अपने रात की रानी के गमले में डाल सकते हैं।
रात की रानी में कैसे डालें सरसों खली
- इसके लिए आपको 100 ग्राम के आसपास सरसों खली लेना है।
- इसमें 1 लीटर पानी डालकर रखना है और 3 दिन तक यह भीगा रहना चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें कि यह पानी में नीचे बैठ न जाएं। इसलिए इसे रोजाना हिलाते रहें।
- जब इसे 3 दिन हो जाएं तो इसे छलनी की मदद से छान लें।
- इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में डालकर गमले में डालें।
रात की रानी के पौधे में कैसे करें सरसों खली का इस्तेमाल
- इसके लिए आपको पौधे की मिट्टी को थोड़ा खोदना है।
- फिर इसमें इस पानी को डालना है, जो आपने खाद को छाना है, वो भी साथ में डालें।
- अब इसे पौधे के ऊपर भी डालें।
- इसे आपको रोजाना थोड़ा-थोड़ा डालना है।
- इससे आपके गमले में रात की रानी के फूल ही फूल नजर आएंगे। साथ ही, आपके घर का हर कोना खुशबू से महक उठेगा।

सरसों खली को डालते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अत्यधिक मात्रा में प्रयोग न करें, नहीं तो पौधे को नुकसान हो सकता है।
- हमेशा पानी के साथ मिलाकर कुछ दिनों तक रखने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
- बारिश के दिनों में इसका प्रयोग कम मात्रा में करें।
इस तरह से आप सरसों खली का इस्तेमाल करेंगे, तो आपके रात की रानी के पौधे में ढेर सारे फूल खिलते नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: अमरूद के पौधों से चींटियों को भगाने के लिए बनाएं होममेड स्प्रे, फलों को नहीं होगा कोई नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों