अगस्त का महीना अपने साथ कई नई चुनौतियों और उपलब्धियों को लाने वाला है। पर किस भाग्यांक के लिए समय किस करवट बैठेगा वो शायद आपको नहीं पता हो। आपका भविष्य कैसा रहने वाला है उसकी जानकारी रखने से आने वाला समय बेहतर होने की उम्मीद रहती है।
वैसे तो भविष्य जान पाना आसान नहीं है लेकिन न्यूमेरोलॉजी से आप आने वाले समय के बारे में थोड़ी जानकारी ले ही सकते हैं। अगर आप भी अगस्त महीने का भविष्यफल अपने भाग्यांक के अनुसार जानना चाहते हैं तो न्यूमेरोलॉजिस्ट एवं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से यहां विस्तार से जानें अगस्त महीने का अंक भविष्यफल।
भग्यांक-1
यह महीना आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आने वाला है। हो सकता है कि इस महीने आप अपने घर की सुख सुविधाओं से जुड़ा कुछ खर्च करें। अगर आप घर का सपना देख रहे हैं, तो इस माह कम ही खर्च करें क्योंकि लाभ इस महीने कम ही होने वाले हैं। इसलिए कुछ भी करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। जो बच्चे एजुकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो अच्छा काम कर पाएंगे।
इस माह व्यक्तिगत तौर पर आप आध्यात्मिक महसूस करेंगे और आप लोगों को अपनी बात बताना चाहेंगे और इस मामले में यह महीना आपके लिए पॉजिटिव होगा। इस माह आप पहले से ज्यादा मेहनत अपने काम के क्षेत्र में कर सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको किसी तरह की कमी महसूस होगी। अगर आप पैसे से जुड़े किसी काम से जुड़े हैं या फिर नर्सिंग या किसी सेवा वाले काम से जुड़े हैं, तो यह माह तरक्की वाला रह सकता है।
उपाय- अगर आप घर से बाहर जाएं, तो गुड़ खाने के बाद थोड़ा पानी पीकर जाएं।
इसे जरूर पढ़ें- August Horoscope 2023: अगस्त के महीने में किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें राशिफल
भग्यांक-2
अगस्त महीने में आपका राशिफल भाग्यशाली रहने वाला है। आप छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं, समुद्री यात्रा के योग ज्यादा हैं। हां, आपके स्वास्थ्य के साथ थोड़ी समस्या हो सकती है। दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं या पढ़ रहे हैं, उन्हें इस महीने ज्यादा मेहनत करनी होगी। कोई भी फल पाने के लिए इस महीने ज्यादा मेहनत लगेगी, तो आपको घबराना नहीं है। काम के मामले में न्याय और मेहनत आपके लिए सफलता की कुंजी है। परेशानियां आएंगी पर धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
लोहे, चमड़े, कम्प्यूटर क्षेत्र में, वकील और न्याय से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बहुत शुभ होने वाला है।
उपाय- चांदी या मिट्टी के बर्तन में दूध पिएं और खाना खाएं।
भग्यांक-3
यह महीना आपके लिए बहुत शुभ है, लेकिन अगर आपको बहुत लाभ की इच्छा है, तो वह थोड़ा अटक-अटक कर ही मिलेगा। आपको इस महीने अपने काम पर ध्यान लगाना है। शिक्षा से जुड़े लोगों को इस महीने अपना समय बिल्कुल खराब नहीं करना है। आपका कार्यक्षेत्र इस महीने वृद्धि की कगार पर है। आपको इस महीने बिजनेस बढ़ाने के अवसर भी मिल सकते हैं। अगर आप शिक्षा से जुड़ा कोई कार्य करते हैं या ऐसे किसी कार्य से जुड़े हैं जहां लोगों को ज्ञान बांटना होता है, तो इस माह आप तरक्की महसूस करेंगे।
उपाय- फलदार पेड़ लगाएं यह आपके लिए शुभ होगा।
भग्यांक-4
आपके मूलांक के स्वामी हैं राहु देव। इस माह आपको सावधानी रखनी है। आप इस माह जो भी काम करेंगे, वो समाज की नजरों में होंगे। मतलब अगर पॉजिटिव काम करेंगे, तो फेम मिलेगा। अगर नेगेटिव काम करेंगे, तो भी उसकी जानकारी सबको हो जाएगी। आपको पिता का साथ मिलेगा, लेकिन घर से दूरी बनी रह सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में मिला-जुला माह है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय अच्छा नहीं है।
उपाय- आप केसर या चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाएं।
भग्यांक-5
इस माह अगस्त में आप अपने बारे में सोचेंगे और खुद को बेहतर बनाएंगे। लग्जरी या सुख से जुड़ी हुई चीजें आपकी क्षमता के अनुसार आपके पास आएंगी। आप एक साथ कई सारे कामों में सफल हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए भी इस माह बहुत अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। तरक्की की गुंजाइश बहुत बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में भाग्य के भरोसे ही बैठना गलत होगा। हां, कोई लोन या कर्ज लेने से पहले कई बार सोचें।
उपाय- कुंवारी कन्याओं को उचित मान सम्मान दें।
भग्यांक-6
यह महीना आपके लिए मिला-जुला फल लाएगा। आपको पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना है। अगर कोई बीमारी पहले से चली आ रही है, तो आपको ध्यान रखना है क्योंकि वह बढ़ सकती है। आप अपने खर्चों को बहुत सोच समझकर बढ़ाएं। सुख की इच्छा आपको आवश्यकताओं से बाहर ना ले जाएं। भाइयों का सपोर्ट बना रहेगा। शिक्षा का नतीजा मेहनत के हिसाब से ही आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ असंतुष्टी की फीलिंग रह सकती है।
उपाय- देवी मां के मंदिर में जाएं और वहां पर सफेद गुलाब चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें- अगस्त के महीने में कुछ राशियों पर आ सकती हैं समस्याएं, जानें ज्योतिष के विशेष उपाय
भग्यांक-7
यह महीना आपके लिए ईश्वर से जुड़ने का महीना है। इस महीने आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। घरेलू जीवन में अगर थोड़ी सी भी खींचातानी चल रही है, तो बात को बढ़ने ना दें। शिक्षा के क्षेत्र में अगर कोई भी लोग कानून से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं, अगर लेबर क्लास की मदद से जुड़ी कोई शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, सरकारी कामों से जुड़ी शिक्षा प्राप्त हो रही है तो आप इस महीने काफी बेहतर नतीजे प्राप्त कर पाएंगे।
उपाय- गणेशअथार्विशीर्ष का पाठ रोजाना करें। अगर रोजाना मुमकिन नहीं है, तो हर बुधवार जरूर करें।
भग्यांक-8
भाग्यांक 8 के स्वामी हैं शनि देव। यह महीना आपके लिए बहुत मेहनत भरा रहने वाला है। आप उदास हों, तो समझ लें कि यह बहुत अस्थाई है। अगर आप काम से जुड़ा तनाव महसूस करते हैं, तो समझिए कि उसी क्षेत्र में आपसे न्याय की कमी हुई है। शिक्षा के लिए समय बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों का सपोर्ट मिलेगा, महिलाओं का भी सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि तनाव के आगे बढ़कर देखें। खुद से कोई अन्याय ना होने दें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ होगा।
भग्यांक-9
यह महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देने वाला है, लेकिन सेहत के मामले में यह अच्छा नहीं है। आपको इस महीने अपनी इम्यूनिटी का ध्यान देना है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बहुत ध्यान रखना है और बिना सोचे-समझे कोई फैसला ना लें। अपने टीचर्स और बड़ों की राय जरूर लें। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ तो मिल सकता है, लेकिन फिर भी कोई बड़ा फैसला लेने से पहले कई बार सोचें। आपको ध्यान रखना है कि इस महीने लाभ तभी मिलेगा जब जल्दबाजी में कोई काम नहीं किया जाएगा।
उपाय- इस महीने आप येलो फैमिली के कपड़े ज्यादा पहनने की कोशिश करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों