herzindagi
Kavya Mehra

AI की दुनिया से आई भारत की पहली इंफ्लुएंसर मॉम, इंस्टाग्राम पर ब्यूटी और कुकिंग के गुर सिखाने के लिए हैं फेमस

First AI Mom: इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत की पहली ai जेनेरेटिड मॉम काव्या मेहरा खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। काव्या अपने इंस्टाग्राम पेज पर ब्यूटी टिप्स से लेकर कुकिंग तक करना सिखाती हैं। शायद ये सब सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सब सच है।  
Editorial
Updated:- 2024-12-05, 18:36 IST

आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक ने लगभग हर क्षेत्र में अपना विस्तार कर लिया है। AI के जरिए हमारे बहुत से काम भी आसान हो चुके हैं। इसी बीच AI ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। इस तकनीक ने हमें अब भारत की पहली पहली इंफ्लुएंसर मॉम दी है।  दरअसल, सोशल मीडिया पर काव्या मेहरा नाम की एक महिला खूब सुर्खियां बटौर रहीं हैं। काव्या अपने इंस्टाग्राम पेज पर तरह-तरह के ब्यूटी और कुकिंग वाले वीडियोज शेयर करती हैं। इसके अलावा उनके पेज पर कई खूबसूरत तस्वीरें भी हैं।

कौन हैं काव्या मेहरा ?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kavya Mehra (@therealkavyamehra)

बीते कुछ सालों में तकनीकी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के आयामों में तेजी से विकास हुआ है। इसी कड़ी में AI मॉम काव्या मेहरा का नाम भी जुड़ चुका है। जिनको कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क द्वारा लांच किया गया है। उनके मुताबिक काव्या डिजिटल अवतार के साथ आज की मॉडर्न मदर हैं। काव्या के इंस्टाग्राम बायो में लिखा है "भारत की पहली ai मॉम, वास्तविक माताओं द्वारा संचालित" ऐसे में आज के आधुनिक युग में वो माताओं के लिए इंस्पिरेशन बनकर आई हैं। काव्या के इंस्टाग्राम वीडियोज के जरिए आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं, कि वो अपने हर टॉपिक को स्टोरी के रूप में परिभाषित करती हैं।

ये भी पढ़ें: AI और असली फोटो में नहीं कर पा रही हैं अंतर, ये तरीके आएंगे काम

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kavya Mehra (@therealkavyamehra)

जानकारी के लिए बता दें काव्या के इंस्टाग्राम पर 364 फॉलोअर्स हैं। काव्या कुकिंग रेसिपीज, ब्यूटी टिप्स के साथ पेंटिंग भी करती हैं। साथ ही वो ऑउटफिट को लेकर भी आइडियाज देती नजर आती हैं। उन्होंने इसके अलावा अपने फिटनेस फोटोज भी शेयर किए हुए हैं। ऐसे में उनके इन फोटोज और वीडियोज को देखकर लगता है कि वो आज की मॉम्स के लिए इंस्पिरेशन बनकर उभरी हैं। ऐसे में काव्या को वर्चुअल इंफ्लुएंसर कहना भी गलत नहीं होगा।

मदरहुड जर्नी शेयर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kavya Mehra (@therealkavyamehra)

इस तस्वीर में काव्या अपने बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही, उन्होंने अपने कई प्रेग्नेंसी फोटोज और अल्ट्रासाउंड इमेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। यानि उन्होंने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी को अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया है। काव्या आज उन माताओं के लिए रोल मॉडल बनी चुकी हैं, जो बच्चों की देखरेख के साथ घर के कामों और खुद पर भी सामंजस्य बिठा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: How To Make Money With AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है कमाई का बेहतर जरिया, ऐसे कमा सकते हैं हजारों रुपये

ह्यूमन की तरह किया डिजाइन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kavya Mehra (@therealkavyamehra)

काव्या की तस्वीरों को बेहद की खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। उनके एक्सप्रेशन, लुक्स और ऑउटफिट को देखकर लगता है कि वो रियल इंसान हैं। काव्या ब्यूटीफुल दिखने एक साथ ऑउटफिट भी अट्रैक्टिव कैरी करती हैं।

दोस्त संग मस्ती 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kavya Mehra (@therealkavyamehra)

इतना ही नहीं काव्या की एक इंस्टाग्राम तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि वो अकेली नहीं हैं। उनकी एक दोस्त भी है। जिसके साथ उन्होंने साथ में कॉफी पीते हुए तस्वीर शेयर की है। साथ ही, उन्होंने दोस्ती के असली मायनों और दोस्त की जीवन में वेल्यू को भी बताया है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

Image Credit: instagran/kavya mehra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।