क्या मनु भाकर और नीरज चोपड़ा कर रहे हैं शादी? जानें वायरल खबर का पूरा सच

ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। चलिए, आपको इस वायरल खबर का सच बताते हैं।

Manu Bhaker and Neeraj Chopra Wedding News Hindi

Paris Olympic 2024 का समापन हो चुका है। इस बार बेशक हम गोल्ड पदक नहीं जीत पाए हैं। लेकिन, हमारे खिलाड़ियों ने बेशक देश को गौरवान्वित किया। नीरज चोपड़ा ने जहां जेवलिन थ्रो में सिल्‍वर मेडल जीता तो वहीं स्टार शूटर मनु भाकर ने 2 कांस्‍य पदक जीतकर, देश का नाम ऊंचा किया। इन दिनों ये दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लेकिन, अब इनके वायरल होने की वजह, इनकी जीत नहीं, बल्कि, दोनों की शादी की खबरे हैं। ये दोनों, पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी से पहले, काफी देर एक-दूसरे से बात करते नजर आए। सोमवार को मनु भाकर की मां ने भी नीरज चोपड़ा से मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों ओलंपिक स्टार जल्द दी शादी करने जा रहे हैं और दोनों की शादी की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। क्या वाकई ऐसा है? चलिए, आपको बताते हैं इस वायरल खबर का सच।

क्या शादी करने जा रहे हैं नीरज चोपड़ा और मनु भाकर?

View this post on Instagram

A post shared by Manu Bhaker (@bhakermanu)

सोशल मीडिया पर मनु और नीरज की शादी की खबरों का बाजार गर्म होते देख, अब परिवार की तरफ से इस पर चुप्पी तोड़ी गई है। मनु भाकर के पिता ने एक लीडिंग पब्लिकेशन हाउस से बातचीत में कहा इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मनु की मां, नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं। मनु के पिता का कहना है कि अभी मनु काफी छोटी हैं और उनकी शादी की उम्र नहीं है। इसलिए, अभी परिवार इस बारे में नहीं सोच रहा है। नीरज के परिवार की तरफ से भी इस बारे में बयान आया है और उन्होंने कहा है कि जिस तरह नीरज के मेडल जीतने की खबर पूरे देश को पता चल गई। उसी तरह जब उनकी शादी होगी, तो भी सभी को पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें-महिलाओं के जोश और जज्बे की कहानी कहते हैं ओलम्पिक के ये पल, इतिहास के पन्नों में हमेशा रहेंगे दर्ज

नीरज और मनु ने ऊंचा किया है देश का नाम

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा और मनु ने देश का नाम रोशन किया है। मनु ने 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। आजादी के बाद, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली, वह पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। वहीं, नीरज ने पुरुष भाला फेंक में सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पहले टोक्यो में उन्होंने गोल्ड जीता था।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics Imane Khelif Controversy: महिला एथलीट का सामना 'मर्द' बॉक्सर से करवाने पर छिड़ा विवाद, जानें कौन हैं इमान खलीफ और क्या है पूरा मामला?

आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram/Neeraj Chopra, Manu Bhaker

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP