स्ट्रेच मार्क्स को लेकर ट्रोल हो चुकीं है बॉलीवुड की ये 6 एक्ट्रेसस, हमेशा दिया करारा जवाब

महिलाओं के स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स होने पर वो उसे छुपाने की कोशिश करती है क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि इससे उनकी खूबसूरती कम हो जाती है लेकिन वहीं, बॉलीवुड की कुछ बड़ी और फेमस हीरोइनों ने इस भ्रम हो तोड़ा है और उन्होंने बहुत ही बिंदास अंदाज में अपने स्ट्रेच मार्क्स को फ्लॉन्ट किया है। स्ट्रेच मार्क्स को हर कोई छुपाने की कोशिश करता है ताकि वह किसी को नजर ना आ सके लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेसस इसे छुपाना जरुरी नहीं समझती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: रानू मंडल की बेटी ने बताई उनकी पूरी सच्चाई, कहा मां के और भी बच्चे है, मैं अकेली बेटी नहीं
परिणीति चोपड़ा
जब परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म इशकजादे आई थी तब वो काफी मोटी थीं। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में फिटनेस का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा, लेकिन कुछ समय पहले से वह अपने फिटनेस पर ध्यान देने लगी है और बिल्कुल फिट हो गई हैं, लेकिन उनका वेट लॉस होने की वजह से उनके शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ गए हैं। जिसे उनकी तस्वीरों में कई बार देखा गया है। बॉलीवुड सेलेब्स की अट्रैक्टिव फिगर का राज जानें।
जरीन खान
फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है लेकिन उनकी इस फोटो को लेकर वो बुरी तरह ट्रोल हो गई। इस फोटो में जरीन खान राजस्थान की पिछोला लेक के पास खड़ी थीं। फोटो में जरीन के स्ट्रेच मार्क्स साफ दिखाई दे रहे थे। उनकी फोटो को देख लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। हालांकि जरीन ने ट्रोलर्स की परवाह नहीं की और उनकी बखूबी क्लास लगाई।
चित्रांगदा सिंह
चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसस में से एक है। वहीं, चित्रांगदा अपने स्ट्रेच मार्क को फ्लॉन्ट करने में कोई हिचक नहीं करती। वो जब भी साड़ी पहनती है तो वो कभी भी अपने स्ट्रेच मार्क्स को अपने बोल्ड तरीके से छिपाती नहीं है। दादी मां का नुस्खा : कॉफी से केवल 1 सप्ताह में हटाएं स्ट्रेच मार्क्स के दाग।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा वैसे तो बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन फूडी होने की वजह से उनका वजन फ्लेक्चुएट होता रहता है। इसी फैट के कारण उनकी थाई पर स्ट्रेच मार्क आ गए हैं लेकिन प्रियंका को बिकिनी बॉडी में ये स्ट्रेच मार्क फ्लॉन्ट करने में कोई हिचक नहीं होती है।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी पहले काफी मोटा हुआ करती थीं, उनकी पहली फिल्म 'दबंग' से पहले वो काफी मोटी थी, लेकिन सलमान के कहने पर उन्होंने अपना वजन बहुत कम किया और वजन कम करके वह बिल्कुल फिट हो गई, लेकिन उनके आर्म्स पर स्ट्रेच मार्क्स आ गए लेकिन वह इसको हैंडल कर लेती है। तलाक के बाद ऐसी जिंदगी जी रही हैं मलाइका।

इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर के भाई ने अपनी बहनों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर आप हो जाएंगे हैरान
मलाइका अरोड़ा
फिल्मों में अपने आइटम नंबर के लिए लोकप्रिय मलाइका कभी भी अपनी खामियों के साथ अपने शरीर को फ्लॉन्ट करने में नहीं हिचकिचाती हैं। मलाइका ने मालदीव में हॉलिडे के दौरान कुछ तस्वीरे शेयर की थी जिसमें उनका स्ट्रेच मार्क्स साफ नजर आ रहा था। मलाइका को डिलिवरी से स्ट्रेच मार्क्स आए है। लेकिन वो उन्हें बड़ी ही कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट करती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।