19 साल पुरानी शादी खत्म कर तलाक के बाद ऐसी जिंदगी जी रही हैं मलाइका

19 साल पुरानी शादी खत्म कर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ऐसी जिंदगी जी रही हैं जिसे देख किसी को भी हैरानी हो। साल 2017 में मलाइका अरबाज से अलग हो गई थीं और उसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को नया मोड़ दिया।
बॉलीवुड के छैया-छैया गाने से जबरदस्त सुर्खियां हासिल करने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अरबाज से तलाक के बाद जिंदगी से निराश नहीं नजर आईं बल्कि उन्होंने अपने दोस्तों और फैमली के संग ट्रिप पर जाना शुरू किया।
जून 2018 में अरबाज खान क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में फंसे थे और उन्होंने खुद चौंकाने वाला बयान दिया था। अरबाज ने माना था कि मलाइका के साथ उनका रिश्ता सट्टेबाजी की आदत की वजह से खराब होने लगा था।
मलाइका और अरबाज ने 5 साल डेट करने के बाद 1998 में शादी की थी और साल 2016 में दोनों अलग रहने लगे थे। साल 2017 में दोनों के बीच तलाक हो चुका था। मलाइका के साथ उनका 15 साल का बेटा अरहान रहता है। फिलहाल खबरों की माने तो अरबाज इन दिनों मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।
तलाक के बाद जिंदगी में आएं बड़े बदलाव
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा है, “तलाक के बाद मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं और मैं इन बदलावों को पॉजिटिव रूप में ले रही हूं।“ साथ ही उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही काफी पॉजिटिव हैं और वो अपने गर्ल्स गैंग के बिना नहीं रही सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उन्हें पार्टियां करना बहुत पसंद हैं और वो अपने फ्रेंड्स के बिना नहीं रह सकती हैं। तलाक के बाद जिंदगी में कई बदलाव आएं लेकिन उन्हें पॉजिटिव लेना जरूरी था।
“मैं अब पहले से ज्यादा शांत हूं। तलाक के बाद की लाइफ के बारे में बस यही कह सकती हूं कि मैं अब शांत और सुखी हूं लेकिन जब मेरी शादी टूटी थी तब मैं काफी डिप्रेस भी थी।“ ऐसा कहना है मलाइका का।
शादी का हर एक पल खूबसूरत याद
मलाइका अरोड़ा का कहना है, “मेरे मन में कई तरह के ख्याल आते थे। किसी भी सामान्य इंसान की तरह मैं भी अपने भविष्य के बारे में सोचती थी। मुझे लगता था कि अब आगे क्या होगा? जिंदगी कहां लेकर जाएगी? लेकिन मैंने किसी बात को भी खुद पर हावी नहीं होने दिया। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए सबसे अच्छी बात रही। बस मैंने सब कुछ वक्त पर छोड़ दिया और अच्छा समय आने का इंतजार किया।“
मलाइका अरोड़ा का कहना है, “ मेरा और अरबाज का रिश्ता एक खूबसूरत याद हैं और मैं अक्सर उनसे मिलती हूं।“
ज्यादातर ऐसा देखा जाता है कि तलाक के बाद महिलाएं अपनी जिंदगी में खुशियों को अलविदा कह उदासी से नाता जोड़ लेती हैं लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अपनी जिंदगी में नई खुशियों को वेलकम कहा और फिर से एक बार जिंदगी को खूबसूरत बनाने की कोशिश में लग गईं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।