Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat: सूर्य देव का आशीर्वाद लिए आ रही है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Makar Sankranti 2023: हिन्दू धर्म के अनुसार, साल में 12 संक्रांति मनाई जाती हैं जिनमें मकर संक्रांति का स्था सबसे पहले और सबसे ऊंचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मकर संक्रांति पर न सीफ सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं बल्कि इस पर्व के साथ ही वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि यूं तो हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है लेकिन इस बार यह पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। यहां तक कि मकर संक्रांति का व्रत भी 15 को ही रखा जाएगा। इस बार मकर संक्रांति की तिथि देरी से शुरू हो रही है।
तिथि में हो रही इस देरी के चलते ही मकर संक्रांति निधारित दिन के अगले दिन यानी कि 15 को मनाई जाने वाली है। हालांकि कुछ स्थानों पर इसे 14 जनवरी 2023 को ही मनाया जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं मकर संक्रांति की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
मकर संक्रांति 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Date and Shubh Muhurat)

- हिन्दू पंचांग (हिन्दू पंचांग के हर महीने में क्यों होते हैं दो पक्ष)के अनुसार, मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023, दिन शनिवार को रात 8 बजकर 43 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को 5 बजकर 40 मिनट पर होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान, साबित हो सकता है आपके लिए वरदान
- मकर संक्रांति के दिन महापुण्य काल 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजकर 06 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 को मनाई जाएगी।
मकर संक्रांति 2023 महत्व (Makar Sankranti 2023 Significance)

- मकर संक्रांति को सूर्य गोचर के अवसर पर मनाया जाता है। इसी कारण से इस दिन सूर्य पूजन का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि जो भी कोई मकर संक्रांति के दिन नदी में स्नान कर दान आदि करता है उसके सभी दुखों का निवारण हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इस बार कौन से वाहन पर आएंगे सूर्य देव, जानें महत्व
- यहां तक कि मकर संक्रांति का व्रत रखने और कथा सुनने से सूर्य देव (सूर्य देव की आरती) की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की आरती करने और उनके आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से भाग्योदय हो जाता है।
- सूर्य कृपा से व्यक्ति के व्यक्तित्व में अपार तेज का संचार होता है, समाज में उसका मान-सम्मान बढ़ता है और जीवन में सफलता प्राप्त होने लगती है। इस दिन तिल और गुड़ का दान करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।
तो ये थी मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, महत्व और उसकी तिथि से जुड़ी समस्त जानकारी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।