herzindagi

Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान, साबित हो सकता है आपके लिए वरदान

<strong>Makar Sankranti Par Daan:</strong> 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजन के साथ-साथ दान का भी अत्यंत महत्व है। ऐसे में आज हम आपको हमारे <strong>ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स</strong> द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं। हमारे एक्सपर्ट का कहना है कि मकर संक्रांति के दिन 11 ऐसी वस्तुएं हैं जिनका दान करने से न सिर्फ सूर्य देव प्रसन्न होते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

Gaveshna Sharma

Editorial

Updated:- 13 Jan 2023, 16:01 IST

दान में दें तिल

Create Image :

मकर संक्रांति को तिल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है इसी कारण इस इस दिन तिल के दान का बेहद महत्व बताया गया है। माना जाता है कि तिल के दान से शनिदेव (शनिदेव के 9 वाहनों का रहस्य) की कृपा बरसती है और शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।

दान में दें खिचड़ी

Create Image :

मकर संक्रांति पर चावल और उड़द की दाल का विशेष प्रचालन भी है और महत्व भी। एस एमें अगर चावल और उड़द की दाल की खिचड़ी बनाकर उसे दान किया जाए तो अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti 2023: जानें मकर संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान

दान में दें गुड़

Create Image :

ज्योतिष में गुड़ का संबंध गुरु ग्रह से बताया गया है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है और गुरु के शुभ प्रभाव के कारण शिक्षा में उन्नति मिलती है।

दान में दें नमक

Create Image :

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन नमक दान अवश्य करना चाहिए। नमक का दान करने से न सिर्फ व्यक्ति के नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है बल्कि नजर दोष से भी छुटकारा मिल जाता है।

दान में दें ऊनी कपड़े

Create Image :

मकर संक्रांति ठंड के दिनों में आती है। ऐसे में किसी को इस दिन ऊनी कपड़े जरूर दान करने चाहिए। कपड़े नए हों तो उत्तम होगा। ऊनी कपड़े दान करने से राहु की दशा और दिशा सुधरती है।

दान में दें देसी घी

Create Image :

मकर संक्रांति के दिन देसी घी या देसी घी से बाई मिठाइयां दान करने से सूर्य और गुरु ग्रह (कैसे हुई देव गुरु बृहस्पति की उत्पत्ति) मजबूत होते हैं। सूर्य कृपा से व्यक्ति का व्यक्तित्व तेजस्वी बनता है और उसका भाग्योदय हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti 2023: इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है नुकसान

दान में दें रेवड़ी

Create Image :

मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी में स्नान के बाद रेवड़ी दान करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धन लाभ भी होता है।  

दान में दें तेल

Create Image :

मकर संक्रांति पर सूर्य देव के साथ-साथ शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे सरल और उत्तम उपाय है तेल का दान। तेल के दान से शारीरिक कष्ट से भी मुक्ति मिल जाती है।

तो ये थी वो चीजें जिनका मकर संक्रांति पर दान करना शुभ परिणाम लाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock