Door Hanging: बंधनवार के बिना क्यों अधूरा माना जाता है कोई भी मांगलिक कार्य

Door Hanging: कोई भी बड़ा त्यौहार हो या कोई शुभ मांगलिक कार्य घर को सजाना वो आम रीति है जो बेहद खास मानी जाती है। विशेष तौर पर सजाने की शुरुआत घर के मुख्य दरवाजे से ही होती है। घर के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने के लिए बंधनवार बांधी जाती है। हालांकि, बंधनवार बांधना सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं है इसके पीछे धार्मिक और ज्योतिष तर्क शामिल हैं।
हिन्धू धर्म शास्त्रों में बंधनवार बांधने के कई लाभ बताए गए हैं। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से जब हमने इस विषय में बात की तो उन्होंने जो हमें बताया वो बेहद रोचक है और जाहिर सी बात है कि हम आप तक आपके ही काम की बात न पहुंचाएं ये तो हो ही नहीं सकता। तो चलिए जानते हैं मांगलिक कार्यों में बंधनवार बांधने के अद्भुत महत्व के बारे में।
- नकारात्मक ऊर्जा नहीं करती प्रवेश: बंधनवार बांधने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर में शुभता का आगमन होता है।
- बनी रहती है सुख समृद्धि: आम के पत्ते से बनी बंधनवार को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से सकार्त्मकता का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें: शादी में आ रही हैं अड़चनें तो गुरुवार के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये अचूक उपाय
- आर्थिक परेशानी होती है दूर: अशोक के पत्तों से बनी बंधनवार बांधने से घर की सारी आर्थिक परेशानियां (आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय) दूर हो जाती हैं।
- मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) की होती है कृपा: गेंदे के फूल से बनी बंधनवार जहां एक ओर सुगंध फैलाती है तो वहीं इसके प्रभाव से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास घर में बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: जेब में कपूर रखने के फायदे जानें
- सरलता से बनते हैं काम: बंधनवार बांधने से शुभ कार्य में किसी भी प्रकार कि अड़चन नहीं आती है और काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाता है।
- विशेष बात: अगर आप आर्टिफिशियल तोरण का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बाहर से लाई तोरण को गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें।
तो ये थे बंधनवार बांधने का महत्व अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।