Libra Horoscope Prediction 2023: आज हम हमारे पाठकों के लिए तुला राशि का राशि भविष्य लेकर आए हैं। अगर आपकी राशि भी तुला है तो थोड़ी खुशखबरी, थोड़ी चुनौती और ढेर सारे लाभ पाने के लिए तैयार हो जाएं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है।
हमारे एक्सपर्ट ने हमें तुला राशि वाले जातकों के लिए साल 2023 से जुड़ी कई रोचक गणनाएं बताई हैं जिन्हें जानने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे और आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं तुला राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023 और कौन सी चीजों में बरतनी होगी थोड़ी सावधानी।
तुला राशि 2023 व्यापार, नौकरी और धन के लिए (Tula 2023 For business, Job and Money)
- तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए साल 2023 औसत फल देने वाला रहेगा।
- नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल उनकी तरक्की के लिए बेहतरीन रहने वाला है।
- व्यापारियों को धन लाभ होगा लेकिन लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।
- नौकरी कर रही महिलाओं के लिए मान-सम्मान में वृद्धि के साथ प्रमोशन के प्रबल योग हैं।
इसे जरूर पढ़ें: December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल
तुला राशि 2023 करियर और शिक्षा के लिए (Tula 2023 For Career and Education)
- तुला राशि (तुला राशि का स्वभाव) के विद्यार्थियों को जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना होगा।
- विदेश जाकर पढ़ाई करने के योग नहीं है लेकिन शिक्षा में उन्नति होगी।
- जो स्टुडेंट्स लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह साल उत्तम रहने वाला है।
- स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई आ सकती है। माता-पिता प्यार से समाधान निकालें।
तुला राशि 2023 परिवार के लिए (Tula 2023 For Family)
- तुला राशि के लोगों को शुरुआत में परिवार का आधा-अधूरा सपोर्ट मिलेगा।
- मई के महीने के बाद से आपके और आपके परिवार के बीच रिश्ते बेहतर होते दिखेंगे।
- परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है पर उत्तर दिशा (उत्तर दिशा के लिए वास्तु टिप्स) में अप्रैल तक यात्रा करने से बचें।
तुला राशि 2023 रिलेशनशिप और प्यार के लिए (Tula 2023 For Love Life)
- तुला राशि के प्रेमी जोड़ों के संबंध पर विवाह की मोहर लग सकती है।
- इस राशि के जो भी लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें अप्रैल से जुलाई तक अपने रिश्ते के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
- साल 2023 में किसी भी माह के बुधवार या शुक्रवार को अपने पार्टनर को अपने परिवार से मिलाना शुभ साबित होगा।
इसे जरूर पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें तुला राशि वालों को कैसे चुनना चाहिए अपना पार्टनर
तुला राशि 2023 स्वास्थ के लिए (Tula 2023 For Health)
- तुला राशि के लोगों का स्वास्थ उत्तम रहने वाला है।
- इस पूरे साल हल्की-फुल्की सेहत पर असर हो सकता है लेकिन गंभीर बीमारी का कोई खतरा नहीं।
तो ऐसा होने वाला है साल 2023 तुला राशि के लिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Freepik, Pixabay
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।