जानें कैसा होगा साल 2023 में तुला राशि वालों का स्वास्थ्य

अगर आप भी यह जानना चाहती हैं कि आने वाले साल में आपका स्वास्थ्य कैसा होने वाला है तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें।

libra health horoscope in hindi

हम सभी जानना चाहते हैं आने वाला साल हमारे लिए कैसा होना वाला है फिर चाहे वो आर्थिक दृष्टि से हो या फिर स्वास्थ्य की दृष्टि से। अगर आप अपने स्वाथ्य को लेकर चिंतित हैं या फिर यह जानना चाहते हैं कि आने वाले साल में आपका स्वास्थ्य कैसा होने वाला है तो आज का यह लेख तुला राशि वालों के लिए बहुत ही खास है जिसमें ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी आने वाले साल में तुला राशि वालों के स्वाथ्य पर क्या असर पड़ेगा, यह बताने वाले हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि वर्ष 2023 में इनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आने की संभावना है।

कैसा राशि वालों का स्वभाव?

libra

राशि चक्र में तुला राशि को सातवें स्थान पर रखा गया है। वायु तत्व की इस राशि का स्वामित्व शुक्र ग्रह को प्राप्त है। यह राशि व्यापार, पार्टनरशिप, एग्रीमेंट, जीवनसाथी और दोस्ती को दर्शाती है। तुला राशि के जातक आमतौर पर रचनात्मक होते हैं और ज्यादातर उसी दिशा में काम करना पसंद करते हैं।

साथ ही ये लोग यात्रा और मनोरंजन के बेहद शौकीन होते हैं। इनकी ख़ासियत यह है कि सफलता प्राप्त करने के लिए ये लोग कुछ नया करने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। इसके अलावा प्रेम के प्रति इनका झुकाव भी अधिक होता है।

इसे जरूर पढ़ें-Yamraj Rahasya: कैसे बने सूर्य पुत्र यम मृत्यु के देवता? जानें ये रोचक कथा

कैसा होगा तुला राशि वालों का स्वास्थ्य

health

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। बृहस्पति आपके छठे भाव में और मंगल वक्री होकर अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे। चौथे भाव में बैठे शनि महाराज अपनी तीसरी दृष्टि से आप के छठे भाव को देखेंगे और बीमारी में बढ़ोतरी कर सकते हैं।इस दौरान आपको पूरी सतर्कता बरतनी होगी, अन्यथा आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जो दीर्घकालीन बीमारी का रूप ले सकती है।(बृहस्पति को मजबूत बनाने के टिप्‍स)

यदि कोई समस्या इस दौरान आपके सामने आती है तो डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं, और आवश्यक जांच भी कराएं ताकि समय रहते समस्या का पता चल सके। अप्रैल के महीने में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनेगी। उसके बाद मई से जून के बीच फिर से सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको ध्यान देना ही होगा।

कब होगा सुधार?

अगस्त के बाद से धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू होगा और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा संजीदा हो जाएंगे। इसी के साथ आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यही सोच आपको अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगी और आप पुरानी बीमारियों से धीरे-धीरे बरी हो जाएंगे।

जैसे ही नवंबर का महीना आएगा, आप अचानक से काफी राहत महसूस करेंगे और स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि औसत रूप से फलदायी सिद्ध हो सकती है क्योंकि बृहस्पति आपकी तुला राशि के छठे भाव में स्थित होगा।

अप्रैल और अक्टूबर का महीना है अच्छा

astro expert saurabh

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद जब बृहस्पति मेष राशि में सातवें भाव में स्थित होगा और आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेगा, तब आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा पांचवें भाव में शनि की स्थिति भी आपकी सेहत के लिए अनुकूल सिद्ध होगी।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 के बाद राहु छठे भाव (मीन राशि) में तथा केतु बारहवें भाव (कन्या राशि) में स्थित होगा, जिसके परिणामस्वरूप आप ख़ुद को स्वस्थ और फिट महसूस करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो अप्रैल 2023 के बाद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

इन उपायों को अपनाएं

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन राहु केतु के लिए यज्ञ / हवन करें। मंगलवार और शुक्रवार के दिन मंदिर में माँ दुर्गा के लिए तेल का दीया जलाएं। यह सभी उपाय नए साल में अपना सकते हैं जिनसे आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-Health Horoscope 2023: आने वाले साल में कैसा रहने वाला है आपका स्वास्थ्य? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

आपकी राशि कौन-सी है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, pixabay, wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP