Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

खाने-पीने से लेकर चलने और सोने तक, जानें अंतरिक्ष में कैसे रहते हैं एस्ट्रोनॉट?

Astronauts Life In Space:  अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल नहीं होता है, तो कभी आपने सोचा है कि आखिर वहां एस्ट्रेनॉट्स कैसे नहाते होंगे? आइए हम आपको इस बारे में विस्तार से आज बताते हैं।
Updated:- 2024-08-21, 14:22 IST
image

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर धरती से लगभग 320 किलोमीटर दूर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं। जून की शुरुआत में भेजे गए दोनों अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष से आठ दिन बिताकर वापस आना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक के होने के कारण उन्हें आठ महीने तक वहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए नासा ने भी बताया कि उन दोनों यात्रियों को फरवरी 2025 में लाया जा सकता है। 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल नही होता। अगर कोई सामान ऊपर से गिराया जाए तो वो जमीन पर नहीं आता, बल्कि हवा में ही तैरता रहता है। ऐसे में, वहां रिसर्च करने जा रहे एस्ट्रोनॉट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि अंतरिक्ष सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को किस स्थिति में रहना पड़ रहा होगा? अंतरिक्ष पर रहने वालों की जिंदगी कैसी होती है? कैसे खाते हैं और कैसे सोते हैं? आइए इन सारे सवालों के जवाब जान लेते हैं।

अंतरिक्ष में खाने-पीने की क्या होती है व्यवस्था?

sunita william astronauts special

असल में, अंतरिक्ष में पृथ्वी से भोजन और पानी की सप्लाई की जाती है, जिसे बहुत ही सावधानीपूर्वक इस्तेमाल किया जाता है। शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ जैसे मूत्र को वाटर रिकवरी सिस्टम से रिसाइकल करके फिर से उसे पिया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- ISRO की ये बड़ी उपलब्धियों ने भारत को दिलाई खास पहचान

एसट्रोनॉट अंतरिक्ष में टॉयलेट कैसे करते हैं?

पृथ्वी की तरह अंतरिक्ष में टॉयलेट की कोई व्यवस्था नहीं है। माइक्रोग्रैविटी के कारण अंतरिक्ष में पदार्थ स्पेस स्टेशन में तैरता रहता है। इसलिए अंतरिक्ष यात्री एक नली में पेशाब करते हैं, जिसमें आगे कंटेनर लगा होता है। इसे फिर, पुनःउपयोग के लिए रिसाइकिल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- जानें अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला की इंस्पायरिंग कहानी

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कैसे नहाते हैं?

astronaut living standard in space

पृथ्वी जैसे अंतरिक्ष पर भी स्नान करना संभव नहीं होता है। गुरुत्वाकर्षण की कमी की वजह से अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट काफी कम पानी का इस्तेमाल करते हैं। नहाने के लिए वे स्मार्ट तरीके से पानी का उपयोग करते हैं। एस्ट्रोनॉट नहाने के लिए अपने शरीर को गीले तौलिये से पोंछते हैं। वे शरीर को सुखाने के लिए सूखे तौलिये का उपयोग करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- भारतीय मूल की Sunita Williams ने अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा में रच दिया इतिहास, किया यह बड़ा काम

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- NASA Website, Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।